- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेत्री डेलबर आर्या करेगी अपना OTT डेब्यू नागेन्द्र चौधरी की आगामी वेब सीरीज से, हुए सेट से तस्वीरें वायरल
पंजाबी फिल्मों और कई बॉलीवुड म्यूजिक वीडियो में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री डेलबर आर्या अब ओटीटी की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं। दिलबर को हाल ही में एक बड़े बॉलीवुड ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया है, जो उनके करियर का एक नया और रोमांचक चरण है। इंटरनेट पर दिलबर आर्या और श्रीकांत वर्मा के साथ की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। श्रीकांत वर्मा ‘मिर्जापुर’, ‘दसवी’, ‘दम लगा के हईशा’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिससे इस नई सीरीज के लिए लोगों का उत्साह बढ़ रहा है।
इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और प्रोजेक्ट के लिए उनका उत्साह साफ दिखाई दे रहा है, जिससे फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं। हालांकि, सीरीज़ का नाम और कहानी फिलहाल गुप्त रखी गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ये एक रोमांचक वेब सीरीज होगी। इस सीरीज का निर्देशन नागेन्द्र चौधरी कर रहे हैं। खबर ये भी है कि दिलबर आर्या के साथ-साथ इस सीरीज में 90 के दशक के एक दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता भी नजर आएंगे जिसका नाम जल्द ही ररिवील किया जायेगा । दिलबर की इन तस्वीरों से उनके प्रशंसकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया है कि, “सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें दिलबर आर्या मुख्य भूमिका में होंगी और उनके साथ एक 90 के दशक के दिग्गज अभिनेता भी नजर आएंगे, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होगी। इसके अलावा, इस सीरीज में श्रीकांत वर्मा भी अहम भूमिका निभाएंगे और निर्देशन नागेंद्र चौधरी करेंगे। यह एक कॉमेडी थ्रिलर होगी। हालांकि, प्रोडक्शन टीम इस जानकारी को गोपनीय रख रही है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।”
दिलबर आर्या ने अपनी आगामी सीरीज़ पर कहा, “मैं इस सीरीज के लिए बहुत उत्साहित हूँ और दर्शकों को ये दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि हमने इसमें क्या तैयार किया है। इस मौके के लिए मैं बहुत आभारी हूँ और फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन मुझे यकीन है कि यह प्रोजेक्ट बहुत बड़ा होने वाला है।”
दिलबर आर्या ने दिवाली और नए साल का त्योहार भी इस प्रोजेक्ट की शूटिंग करते हुए सेट पर बिताया, जिससे उनके काम के प्रति उनकी समर्पण साफ दिखाई देता है। हम आशा करते हैं कि जल्द ही इस सीरीज की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


