- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जि़न्दगी डीटीएच पर दिसंबर में 2024 की बेहतरीन कहानियों और यादगार परफॉर्मेंसेस का आनंद उठायें
साल का अंत करीब है, और जि़न्दगी आपके लिए ड्रामाज का एक खास कलेक्शन पेश कर रहा है, जिसमें प्यार, परिवार और रिश्तों की खूबसूरत और जटिल कहानियां शामिल हैं। चाहे आपको दिल छू लेने वाली कहानियां पसंद हों या रोमांस का जादू, यह शोज़ हर किसी का दिल जीत लेंगे। इनके साथ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ टीवी के सामने बिताए वक्त को और भी खास बना सकते हैं। जि़न्दगी की यह नई पेशकश आपको हर दिन देखने का एक नया कारण देगी।
महीने की शुरूआत जि़न्दगी डीटीएच पर एक नये शो से हो रही है, जिसका नाम है हारा दिल । यह एक मार्मिक और रोमांटिक ड्रामा है, जो प्यार, परिवार और सामाजिक अपेक्षाओं की पेचीदगी दिखाता है। इस शो में मोमिना और अरहम के संघर्ष हैं, जोकि एक-दूसरे से प्यार करते हैं और कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद साथ रहना चाहते हैं। दानिश तैमूर और हिबा बुखारी के दमदार परफॉर्मेंस के साथ हारा दिल प्यार, बलिदान और सामाजिक दबावों के बीच महीन संतुलन पर एक नया दृष्टिकोण देता है। दिल को छू लेने वाली यह प्रेम कहानी देखना न भूलें। यह 10 दिसंबर से प्रसारित होगी।
इस दिसंबर बेहद एक बार फिर दर्शकों को आकर्षित करने के लिये लौट रहा है। यह काफी भावनात्मक ड्रामा है, जो प्यार, बलिदान और पारिवारिक सम्बंधों के बदलते आयामों की पेचीदगी दिखाता है। इसमें मासूमा की कहानी है, जोकि एक ईमानदार सिंगल मदर है और उसकी दुनिया अपनी बेटी माहा में बसी है। बेहद में फवाद खान, नादिया जमील, सज्जल अली और अन्य बेहतरीन कलाकारों के जोरदार परफॉर्मेंसेस हैं। इसकी कहानी में निस्वार्थ भावना और भावनात्मक गहराई के विषयों को सुंदरता से पिरोया गया है। कुल मिलाकर हमें एक ऐसी कहानी मिलती है, जो दर्शकों को निजी तौर पर पसंद आएगी। इसका प्रसारण 29 दिसंबर को होगा।
प्रशंसकों का एक और पसंदीदा शो खूबसूरत अब्दुल्लापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह एक नाटकीय कहानी है, जिसमें बचपन के दोस्त फखर और काशी को गुल बानो से प्यार हो जाता है। इधर जब गुल को करिश्माई कवि देवदास पसंद आने लगता है, तब दबे हुए सच उजागर होते हैं और दिल के टूटने तथा कुर्बानी की बारी आती है। सारा खान, बिलाल अब्बास और सवेरा नदीम की मुख्य भूमिकाओं वाला शो अब्दुल्लापुर का देवदास कई ट्विस्ट्स से भरा हुआ है। जि़न्दगी डीटीएच सर्विसेज पर इसके एक के बाद एक तीन एपिसोड अभी आ रहे हैं।
इसी साल जब यह सीरीज रिलीज हुई थी, तब एक्ट्रेस सारा खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था, ‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ ने प्रेम कहानियों के आइडिया को नया मोड़ दिया है, जिसमें दिल बड़े ही खतरनाक तरीके से टूटता है, लेकिन यह प्रासंगिक भी है। एक अनोखी कहानी पर ऐसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा। पहली ही मीटिंग में जब मैंने यह कहानी सुनी, तब मैं जानती थी कि मुझे गुलबानो की भूमिका निभानी है। शहजाद नवाज, सवीरा नदीम, बिलाल अब्बास और बाकी कलाकारों के साथ काम करना किसी भी एक्टर के लिये एक सपने के सच होने जैसा है। निर्देशक अंजुम शहजाद ने शो के हर बारीक पहलू पर काम किया और मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ गुलबानो की भूमिका निभाने के लिये प्रेरित हुई। जि़न्दगी पर इसके रिलीज होने की खबर बड़ी रोमांचक है; भारतीय दर्शकों ने हमेशा बहुत प्यार दिया है और दिल को छू लेने वाली इस कहानी पर उनकी प्रतिक्रिया का मुझे बेसब्री से इंतजार है।’’
एक्टर रज़ा तालिश ने कहा, ‘‘यह जानकर बड़ी उत्सुकता हो रही है कि लोगों की मांग पर ‘अब्दुल्लापुर का देवदास’ ने जि़न्दगी डीटीएच सर्विसेज पर वापसी की है। दिल को छू लेने वाली यह कहानी अब भारतीय दर्शक देखेंगे। मेरा किरदार काशिफ प्यार से भरा है और उसके दिल में दोस्ती की सच्ची भावना है, लेकिन कहानी में उसे कई चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। इस सीरीज में काम करना बेहतरीन और फायदेमंद रहा। यह रोमांस खूबसूरती से दिखाता है कि प्यार, उम्मीद और दोस्ती की मदद से हम जि़न्दगी के सबसे मुश्किल पलों को भी सह सकते हैं। और मैं रोमांचित हूँ कि इसे भारत में दोबारा रिलीज किया जा रहा है।’’
त्यौहारों के इस सीजन में ऐसे शानदार ड्रामाज के अलावा भी जि़न्दगी डीटीएच के पास बहुत कुछ है। एक झूठी लव स्टोरी में प्यार और रिश्तों की एक दिली कहानी आपकी स्क्रीन पर 23 दिसंबर को आ रही है। बिन रोये जुनून और दिल के टूटने की एक दिलचस्प कहानी है, जिसका प्रीमियर 10 दिसंबर को होगा। दीदान में वर्जित प्रेम की गहराइयाँ हैं और इसका प्रसारण 18 दिसंबर को होगा। महीने का समापन डंक से होगा, जोकि धोखेबाजी और छुटकारे की एक दमदार कहानी है। यह 31 दिसंबर को रिलीज होने के लिये तैयार है।
जि़न्दगी डीटीएच के बेजोड़ लाइन-अप के साथ साल के अंत का उत्सव मनाइये और उन कहानियों में खो जाइये, जो लंबे वक्त तक आपकी यादों में बसी रहेंगी!


