- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने 16 दिसंबर को 1:10 स्टॉक स्प्लिट के रूप में रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की
पीसी ज्वेलर लिमिटेड (बीएसई: 534809, एनएसई: PCJEWELLER), जो भारत में सबसे तेजी से आगे बढ़ती ज्वैलरी रिटेल चैन में से एक है, जिसने घोषणा की है कि उसने कंपनी के इक्विटी शेयरों के 1:10 रेशों में स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड तिथि के रूप में 16 दिसंबर, 2024 निर्धारित किया है, यानी 1 इक्विटी शेयर को 10 इक्विटी शेयरों में स्प्लिट किया जाएगा।
हाल ही में, कंपनी ने 3,38,85,000 वारंटों के कन्वर्जन पर ‘नॉन- प्रमोटर, पब्लिक कैटेगरी’ से संबंधित 35 आवंटियों को 10 रुपये प्रति फेस वैल्यू के 3,38,85,000 इक्विटी शेयर आवंटित किए, वारंटों को इक्विटी शेयरों में कन्वर्जन के अपने अधिकारों के प्रयोग के अनुसरण में 42.15 रुपये प्रति वारंट (75% का प्राइज़ पर वारंट लागू किया है ) की दर से कुल 142,82,52,750 रुपये की बची राशि प्राप्त हुई।
इससे पहले, कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किये। उपभोक्ता मांग और फुटफॉल ने वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में उल्लेखनीय सुधार प्रदर्शित किया और वित्तीय वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में यह गति और बढ़ गई है, जिसका परिणाम कंपनी के टॉपलाइन के साथ-साथ बॉटम लाइन में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वित्तीय वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के लिए, कंपनी ने 505 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जिसमें साल दर साल में 1430% की वृद्धि दर्ज की गई। एबिटा 129 करोड़ रुपये बताया गया। प्रॉफिट बिफोर टेक्स 124 करोड़ रुपये आया। वित्तीय वर्ष 2025 की पहली छमाही के लिए, राजस्व में साल दर साल में 797% की वृद्धि दर्ज की गई, और यह 906 करोड़ रुपये पर आ गया।
बैंकों के साथ अपने मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के कंपनी के प्रयासों के क्रम में, वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के दौरान, कंपनी के निपटान प्रस्ताव (ओटीएस) को संघ के सभी 14 बैंकों की अथॉरिटीज द्वारा अप्रूव किया गया।
इसके अलावा, कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को कंसोर्टियम बैंकों के साथ एक सेटलमेंट एग्रीमेंट किया है और इस एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार, कंपनी ने सेटलमेंट एग्रीमेंट के समाधान के समय ऋणदाताओं को भुगतान किए जाने वाले नकद प्रतिफल का एक हिस्सा चुका दिया है। इस प्रतिफल का एक बड़ा हिस्सा कंपनी के पूरी तरह से कनवर्टिबल वारंट के प्रेफ़्रेन्शिअल इश्यु की सदस्यता के माध्यम से प्रमोटर ग्रुप इंस्टीट्यूट से जुटाया गया था।
कंपनी के सकारात्मक प्रगति को देखते हुए, विशेष रूप से बैंकों द्वारा इसके ओटीएस प्रस्ताव पर अनुकूल विचार, विभिन्न कानूनी मंचों पर मुकदमों की वापसी और इसके निवेशकों से प्राप्त प्रतिक्रिया के कारण, कंपनी डेवलपमेंट और प्रोफिटेबिलिटी के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए कॉन्फिडेंट और फोकस्ड है।
पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने 2005 में नई दिल्ली के करोल बाग में अपने पहले शोरूम के उद्घाटन के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी। कंपनी का विज़न बेहतरीन आभूषणों के ज़रिए सुंदरता, आकर्षण और शैली को फिर से परिभाषित करना था। आज, पीसी ज्वेलर भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली ज्वैलरी रिटेल चैन में से एक है, जिसके 17 से ज़्यादा राज्यों के कई शहरों में शोरूम हैं।
अपनी स्थापना के बाद से ही, पीसी ज्वेलर डिज़ाइन में सबसे आगे रहा है, जिसमें हर प्रोडक्ट को पूर्णता के साथ तैयार किया गया है। चाहे वह शादी की ज्वैलरी हों या रोज़ाना पहनने के लिए , पीसी ज्वेलर ने लगातार बेस्ट क्वालिटी के बेहतरीन डिज़ाइन तैयार किए हैं। पिछले कुछ वर्षों में, उनके एक एक पल की मेहनत ने अंतरंग क्षणों को जीवन भर की यादों में बदल दिया है।
पीसी ज्वेलर का बिजनेस मॉडल प्राइम हाई-स्ट्रीट लोकेशन पर बड़े प्रारूप वाले, स्टैंडअलोन शोरूम स्थापित करने पर केंद्रित है। ये स्टोर सभी मूल्य बिंदुओं पर आभूषणों की विविध रेंज प्रदान करते हैं, जिसमें डायमंड ज्वैलरी पर जय ध्यान दिया जा रहा है। कंपनी केवल हॉलमार्क वाली ज्वैलरी और सर्टिफाइड डायमंड बेचने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे क्वालिटी और प्योरिटी सुनिश्चित हो सके। इस डेडीकेशन, ट्रांसपेरेंट और कस्टमर फ्रेंडली पॉलिसीज के साथ मिलकर, पीसी ज्वेलर को एक विश्वसनीय और सम्मानित ब्रांड के रूप में तेजी से स्थापित किया है।
रॉ मटेरियल की सोर्सिंग से लेकर तैयार प्रोडक्ट की बिक्री तक, कंपनी की प्रोसेस इंटीग्रेट और सावधानीपूर्वक रखी गई हैं। कंपनी कस्टमर्स की पसंद को बारीकी से मापती है और ऐसे प्रोडक्ट बनाती है जो कस्टमर्स की चॉइसेस को पूरा करते हैं, जिससे कस्टमर्स के पास चुनने के लिए बहुत सारे विकल्प होते हैं। प्रोडक्शन प्रोसेस के समय हर एक टुकड़े की प्योरिटी, वैल्यू और फिनिश की गारंटी के लिए कई गुणवत्ता उपाय किए जाते हैं। पीसी ज्वेलर कस्टमाइज्ड और पर्सनलाइज्ड डिज़ाइन में विशेषज्ञता भी प्रदान करता है, जिससे ग्राहक अपने लिए सही ज्वैलरी बना सकते हैं।
पीसी ज्वेलर की उल्लेखनीय यात्रा सस्टेनेबल कस्टमर इनिशिएटिव और बेहतरीन गुणवत्ता द्वारा चिह्नित की गई है जिसने वफादार कस्टमर्स का सपोर्ट प्राप्त किया है। दीर्घायु के उद्देश्य से कंटेंपरेरी और क्लासिक डिज़ाइनों के मिश्रण के साथ, कंपनी अपने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म या शोरूम के माध्यम से अच्छे प्रोडक्ट्स को खरीदने का अनुभव भी प्रदान करने के लिए समर्पित है।


