- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आईडी फ्रेश फूड इंदौर में लेकर आया है ऑथेंटिक साउथ इंडियन इडली डोसा बैटर
● कंपनी अपनी योजना से भारत के विभिन्न हिस्सों में अपना कारोबार बढ़ा रही है।
इंदौर, जनवरी 2025: फ्रेश और नेचुरल फ़ूड प्रोडक्ट्स में भारत का सबसे बड़ा और सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड आईडी फ्रेश फूड तेजी से आगे बढ़ने की दिशा में काम कर रहा है। बैंगलोर स्थित इस कंपनी ने अपने पैन इंडिया ग्रोथ प्लान के हिस्से के रूप में इंदौर में अपने विस्तार की घोषणा की हैं। बढ़ती हुई कंज्यूमर डिमांड को पूरा करने के लिए एक रणनीतिक कदम में, कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की रेंज पेश कर रही है, जिसमें इसका ऑथेंटिक और मुख्य प्रोडक्ट, इडली-डोसा बैटर शामिल है, जिससे देश भर में लोकप्रिय साउथ इंडियन नाश्ता व्यंजन साझा किया जा सके। इंदौर के उपभोक्ता अब आईडी के मालाबार परोटा, गेहूं का लच्छा पराठा, पनीर, दही और कॉफी का भी आनंद ले सकते हैं। ब्रांड जल्द ही बाजार में अपने बाकी प्रोडक्ट्स, जैसे मसाले और चटनी भी लॉन्च करेगा।
आईडी फ्रेश फ़ूड के सीईओ (भारत) रजत दिवाकर ने कहा, “हम आईडी फ्रेश के ऑथेंटिक, नेचुरल और प्रिजर्वेटिव-फ्री प्रोडक्ट्स को वाईब्रेंट सिटी इंदौर में लाकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इंदौर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट है, क्योंकि इसने हमें रिच फ़ूड कल्चर एवं नेचुरल और ट्रेडिशनल फ्लेवर्स पसंद करने वाले कस्टमर्स दिए है। यहां हमारा विस्तार हमारी पैन इंडिया ग्रोथ प्लान में एक महत्वपूर्ण कदम है, और हम इंदौर कम्युनिटी से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं, हम ऐसे प्रोडक्ट्स ला रहे हैं जो हाई क्वालिटी वाले और सेहतमंद विकल्प पसंद करने वाले लोगों की पसंद के हिसाब से है।
2024 में पूरे भारत में अपना कारोबार तेजी से बढ़ाने की इस योजना की शुरुआत आईडी की अभूतपूर्व सफलता के आधार पर हुई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 554 करोड़ रुपये का रेवेन्यु कमाया और वित्त वर्ष 2025 में इसे बढ़ाकर 700 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। वास्तव में, कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यु में 16% की बढ़ोतरी हुई, जो पिछले साल के 340.9 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 395.76 करोड़ रुपये हो गया।
यह विस्तार आईडी फ्रेश फ़ूड की ग्रोथ स्ट्रेटेजी के हिसाब से किया जा रहा है। ताकि देश भर में इसके प्रोडक्ट्स की पहुँच और उपलब्धता को बढ़ाया जा सके। वर्तमान में, कंपनी अपने कोर प्रोडक्ट्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाने पर ध्यान दे रही है। अगले कदम में, हर शहर के लिए खास योजनाएँ बनाई जाएंगी, जो बाजार में परफॉरमेंस और कंज्यूमर के फीडबैक पर आधारित होंगी। इस विस्तार के साथ, कंपनी का लक्ष्य अपने सप्लाई चैन को और बड़ा करना है, खासकर नॉर्थ और वेस्ट के एरिया में, ताकि नए मौके मिल सकें। इसमें नए प्रोडक्ट लाना, सस्ते दाम पर माल देना, और बाजार में जल्दी पहुंचने के उपाय शामिल हैं, जो ब्रांड के स्थायी विकास में मदद कर सकते हैं। कंपनी उन पार्टनर्स की तलाश कर रही है जो बेहतर डेवलपमेंट की कैपबिलिटी रखते है साथ ही वे लंबे समय तक चलने वाले, दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद रिश्ते बनाना चाहती हैं। यह ब्रांड केवल कीमत पर ध्यान नहीं देता, बल्कि यह देखता है कि सप्लायर अपने प्रोडक्ट में कितना मूल्य जोड़ सकते हैं। इन पार्टनरशिप के जरिए, आईडी फ्रेश का लक्ष्य उन पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करना है जो लंबे समय तक सफलता पाने के लिए एक जैसी सोच रखते हैं।
प्रिज़र्वेटिव-फ्री, नेचुरल और ऑथेंटिक प्रोडक्ट्स को मार्केट में लाने की प्रतिबद्धता के आधार पर, आईडी फ्रेश भारत की ‘फ्रेश फ़ूड’ रेवोल्यूशन में सबसे आगे रहा है। आईडी फ्रेश की सफलता इसलिए है क्यूंकि वे अपने ग्राहकों को महत्व देते हैं और प्राकृतिक, रासायनिक तत्वों से मुक्त, घर जैसा खाना तैयार करते हैं। आईडी फ्रेश का उद्देश्य पारंपरिक घर के बने खाने का असली स्वाद लोगों तक पहुँचाना है। वे इन स्वादों को बदलने की बजाय, उन्हें और बेहतर तरीके से, स्वस्थ और पौष्टिक रूप में पेश करते हैं।
इसके अलावा, आईडी फ्रेश फ़ूड का लक्ष्य है कि वे अपने उत्पादों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों पर उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही, वे कुछ महीनों में शहर में वितरण केंद्र भी स्थापित करने का प्लान बना रहे हैं ताकि उत्पादों की उपलब्धता और डिलीवरी बेहतर हो सके।


