- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शुरू हुआ मध्यभारत का सबसे बड़ा एक्जीबिशन “प्लास्टपैक 2025”, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया उद्घाटन
· आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और लाइव मशीन हैं इस आयोजन के मुख्य आकर्षण
· जॉब फेयर और सेमिनार के माध्यम से छात्रों को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
इंदौर, 9 जनवरी, 2025: प्लास्टिक और प्लास्टिक से जुड़े उत्पादों के निर्माण से लेकर व्यापार तक विस्तृत जानकारी देने के लिए मध्यभारत के सबसे बड़े एक्जीबिशन प्लास्टपैक 2025 की इंदौर में शुरुआत हुई। 9 से 12 जनवरी 2025 तक इंदौर के लाभगंगा ग्राउंड में आयोजित इस एक्जीबिशन का उद्घाटन मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किया गया। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के साझा प्रयासों से आयोजित यह मध्यभारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है, जिसमें 400 से अधिक नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियां प्लास्टिक, पैकेजिंग, और पेट्रोकेमिकल्स से जुड़े प्रोडक्ट्स और तकनीक का प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करना है।
इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, महापौर पुष्य मित्र भार्गव, मधु वर्मा समेत इंदौर शहर के कई विधायकों और नगर अध्यक्षों का स्वागत प्लास्टपैक के चेयरमैन श्री हितेश मेहता द्वारा किया गया।
इस आयोजन का उद्घाटन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “प्लास्टपैक 2025’ उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो प्लास्टिक उद्योग में नई शुरुआत करना चाहते हैं या अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं। आज कल लोगो में प्लास्टिक को लेकर बहुत ही नकारात्मक धारणा बनी हुई है जबकि कोरोना काल के समय एक प्लास्टिक ही एक लाइफ सेविंग प्रोडक्ट था, जिस पर वायरस का कोई असर नही हुआ था। इस एक्जीबिशन के माध्यम से हम इसके प्रति लोगो को जागरूक कर पाएंगे। यह प्रदर्शनी प्रदेश को उद्योग और व्यापार में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। यह स्थानीय व्यापारियों और नए उद्यमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां वे रॉ मटेरियल, मशीनों और बाकि इंडस्ट्रियल यूनिट्स को एक ही स्थान पर पा सकते हैं। हमें आशा है कि प्रदेश की उन्नति के लिए ऐसे आयोजन होते रहेंगे, मध्यप्रदेश शासन और नगर निगम का इस आयोजन में पूरी तरह सहयोग है, और आगे भी बना रहेगा।”
इंडियन प्लास्टपैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल ने बताया कि, “इस आयोजन के माध्यम से हम मध्यप्रदेश को एक औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहते है। प्लास्ट पैक 2025’ का 700 करोड़ रुपये की मशीनों की बिक्री का लक्ष्य है जिसमे एक्जीबिशन शुरू होने से पहले ही 45 करोड़ की मशीनों की प्री बुकिंग हो चुकी थी और अब तक कुल 200 करोड़ का रेवेन्यु जनरेट हुआ है। हर्ष की बात तो यह है कि 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन पहले दिन तक हो चुके है और अगले चार दिन में 1 लाख से ज्यादा विसिटर्स हम उम्मीद कर रहे हैं। हमारे साथ मध्यप्रदेश से 70 से ज्यादा एक्जिबिटर्स है जिसमे लगभग 50 एक्जिबिटर्स केवल इंदौर के है, वही दूसरी तरफ जापान, जर्मनी, अमेरिका जैसे और भी इंटरनेशनल एक्जिबिटर्स इस आयोजन का हिस्सा हैं। हम इस प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को अपने राज्य में ही औद्योगिक सुविधाएं देना चाहते है, जिससे उनके समय और पैसे की बचत होगी। साथ ही, मध्यप्रदेश को जीएसटी और अन्य औद्योगिक लाभ भी प्राप्त होंगे। इससे स्थानीय उद्यमियों को बड़े फायदे होंगे।”
मुख्यमंत्री से मांग करते हुए संचिन बंसल ने कहा,
- एक बड़ा एक्जीबिशन सेंटर इंदौर में होना चाहिए, ताकि इसे बड़े आयोजन सुगमता से किए जा सकें .
- इंटरनेशनल कार्गो एयरपोर्ट इंदौर के आसपास हो जहाँ से दुनिया भर के क्षेत्रों से इंदौर सीधे तौर पर जुड़ पाए .
- एक प्लास्टिक पार्क, इंदौर के आसपास हो ताकि उद्योग इकोसिस्टम में आ सके और उन्हें रॉ मटेरियल उपलब्ध हो सके .
- सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी (सिपेट) इंदौर में हो ताकि वेस्ट मेनेजमेंट पर और भी वृहद स्तर पर काम किया जा सके.
मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री राजेश राठौर ने बताया कि, “इंदौर मध्य प्रदेश की प्लास्टिक इंडस्ट्रीज का एक प्रमुख केंद्र है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आस पास की सारी प्लास्टिक इंडस्ट्री को एक मंच पर इकठ्ठा करना है। इस आयोजन के माध्यम से नए और स्थापित उद्यमियों को रॉ मटेरियल, मशीनरी, और मार्केटिंग के साधन एक ही स्थान पर मिलेंगे जिससे वे अपनी इंडस्ट्री को एक पैकेज दे पाएंगे, प्लास्टिक उद्योग में आगे जाने वाले लोगो के लिए यह आयोजन फायदेमंद साबित होगा। इस एक्जीबिशन को एक्स्प्लोर कर, वे काफ़ी सारी नई तकनीक सीख सकते है, साथ ही लाइव मशीन स्क्रीनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और रोबोटिक्स के साथ इस कार्यक्रम में जॉब फेयर और सेमिनार भी आयोजित किए गए हैं, जिससे छात्रों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और स्थानीय व्यापारियों अपनी व्यवसाय के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे।
इंडियन प्लास्टपैक फोरम के सचिव श्री अंकित भारूका ने कहा कि, “मध्य प्रदेश का इंदौर वास्तव में देखा जाए तो भारत के विकास का एक दौर है। भारत के मध्य में बसा यह शहर संभावनाओं को लगातार आकर्षित कर रहा है और इन्हीं संभावनाओं में ‘प्लास्ट पैक 2025’ एक मील का पत्थर बनके उभरा है। प्लास्टिक मनुष्य जीवन की अहम आवश्यकता है, और इसका कितने क्षेत्रों में विस्तार है उसे समझना हो तो वह प्लास्ट पैक फोरम द्वारा आयोजित ‘प्लास्ट पैक 2025’ आयोजन में आ कर देख सकते है। यह आयोजन मध्य प्रदेश में प्लास्टिक इंडस्ट्रीज क बढ़ते हुए वर्चस्व को बताने वाला है, इस प्रदर्शनी से यह स्पष्ट होता है की हमारे देश में किस प्रकार से प्लास्टिक का उपयोग और उत्पादन हो रहा है, हमारे देश ने कितनी तरक्की की है और प्लास्टिक के क्षेत्र में कितने नए-नए आयाम उत्पन्न हुए हैं वह इस आयोजन में देखने को मिल सकता है। यह आयोजन प्रदेश को एक नई दिशा देगा, मै आप सभी को इसकी शुभकामनाये देता हूँ।”


