- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर एनिमल लिबरेशन की पहल: जानवरों के अधिकारों का हो समर्थन
पशुओं पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने और जागरूकता फ़ैलाने के लिए आयोजित होगा “एनिमल राइट्स मार्च*
इंदौर, 10 जनवरी, 2024: जितनी ये धरती हमारी है उतनी ही जानवरों और पशुओं की भी है। साथ मिलकर हमें उन जीवों के लिए आवाज उठाना चाहिए, जो खुद के लिए आवाज नहीं उठा सकते। उनकी देखभाल करना, पोषण करना और उनके प्रति स्नेह एवं संवेदनशीलता दिखाना हमारा कर्तव्य है। पशुओं पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने और जागरूकता फ़ैलाने के लिए इंदौर एनिमल लिबरेशन ने 12 जनवरी 2025, दोपहर 3 बजे से पलासिया चौराहा, इंदौर से एक महत्वपूर्ण एनिमल राइट्स मार्च का आयोजन करने जा रहा है। यह मार्च समाज में पशु शोषण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और एक दयालु और करुणामय समाज की ओर कदम बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इंदौर एनिमल लिबरेशन टीम की सदस्य दुर्गा बालानी ने कहा कि, “इंदौर एनिमल लिबरेशन एक पशु अधिकार संगठन है जो इंदौर में जानवरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने और करुणा भरे जीवन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह संगठन हर साल ‘एनिमल राइट्स मार्च’ का आयोजित करता है। जानवरों पर हो रहे अत्याचारों को रोकना, वीग़न, प्लांट बेस्ड जीवनशैली को बढ़ावा देना, और जानवरों के साथ होने वाली क्रूरता को रोकने के लिए कानूनी कदम उठाने में सहायता करना इस मार्च के मुख्य उद्देश्य हैं। मैं सभी पशुप्रेमियों और दयालु नागरिकों से इस मार्च में शामिल होने की अपील करती हूँ।”
टीम के अन्य सदस्य अजय किराड़िया और सुरेश व्यास ने बताया कि, “यह मार्च पलासिया चौराहे से शुरू होकर विजय नगर चौराहे और फिर वापस पलासिया चौराहे पर आएगा। वे लोग जो पशु प्रेमी है और मानते है की पशुओं पर हो रहे अत्याचार गलत है एवं उनके लिए आवाज उठाना चाहते है, वह इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है। ऐसे प्रतिभागी जो किसी वजह से इतनी लम्बी दूरी नहीं चल सकते या फिर उन्हें किसी तरह की डिसेबिलिटी हो तो उनके लिए व्हील चेयर और ई – रिक्शा की सुविधाएँ उपलब्ध होगी, जिसके लिए पूर्व में सूचना देनी होगी। यह मार्च उन सभी के लिए है जो पशु अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध हैं। इंदौर एनिमल लिबरेशन के साथ जुड़कर, दया और करुणा से भरे समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।”


