- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एवी प्राइम ने इंदौर में ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए नई प्रोडक्ट रेंज लॉन्च की
8 वर्षों से भरोसेमंद और गर्वित ‘मेक इन इंडिया’ ब्रांड
इंदौर, मध्य प्रदेश – उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज इंडस्ट्री में अग्रणी और भरोसेमंद नाम, एवी प्राइम, ने इंदौर में एक भव्य इवेंट के दौरान अपनी नवीनतम प्रोडक्ट रेंज का अनावरण किया। 8 वर्षों से गुणवत्ता और नवाचार का प्रतीक यह मेक इन इंडिया ब्रांड ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले और अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नई लॉन्च की गई प्रोडक्ट रेंज में शामिल हैं:
25 मॉडल्स के एयर कूलर, जो शानदार और प्रभावी कूलिंग परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। 8 मॉडल्स के स्मार्ट टीवी, जो आधुनिक तकनीक और बेहतरीन व्यूइंग अनुभव देते हैं। इसके अलावा 4 मॉडल्स की वॉशिंग मशीन, साथ ही एसी, गिज़र, स्पीकर, ग्राइंडर, और फैन, जो उत्कृष्ट गुणवत्ता और कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं।
ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, एवी प्राइम ने भारत में अपने वितरण नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना बनाई है। कंपनी ने अपने सभी उत्पादों के लिए उन्नत होम सर्विस सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प भी लिया है।
इस लॉन्च इवेंट में उद्योग के प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें एवी प्राइम के सीईओ – श्री राजीव जैन, नेशनल सेल्स हेड – श्री अमरेन्द्र शर्मा, और इंदौर के प्रमुख सुपर डिस्ट्रीब्यूटर श्री आनंद भारद्वाज, सहित 150 से अधिक डीलर्स शामिल थे। इनकी उपस्थिति ने बाजार में कंपनी की मजबूत स्थिति और दीर्घकालिक साझेदारी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
एवी प्राइम उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित कर रहा है और नवाचार, गुणवत्ता, और ग्राहक संतुष्टि को अपनी प्राथमिकता बनाए रखे हुए है।


