- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर के स्वाद प्रेमियों के लिए खुशखबरी – द पार्क इंदौर के एक्वा रेस्टोरेंट ने लॉन्च किया नया समर मेनू
इंदौर, 09 अप्रैल 2025: इंदौर की तेज़ी से बढ़ती फूड कल्चर को एक नया आयाम देते हुए, द पार्क इंदौर के रूफटोप रेस्टोरेंट एक्वा ने अपना बिल्कुल नया समर मेनू लॉन्च किया है। इस मेनू की खासियत सिर्फ उसका जायका नहीं, बल्कि हर डिश में समाई वो अंतरराष्ट्रीय कहानी है जो स्वाद के साथ – साथ अनुभव को भी खास बनाती है। मेडिटेरेनियन, एशियन, इंडियन और इटैलियन फ्लेवर्स से सजी इस पेशकश में ‘कटाईफी प्रॉन’, ‘स्टिकी लैम्ब चॉप्स’, ‘टोफू सोबा नूडल्स’, ‘अवोकाडो गलौती’, ‘रसमलाई ट्रेस लीचेस’, ‘साग बुरट्टा’ जैसे अनोखे और इनोवेटिव डिशेज़ को शामिल किया गया है। एक्वा का यह नया मेनू न सिर्फ शहर में बल्कि पूरे मध्य भारत में कैज़ुअल डाइनिंग के स्टैंडर्ड को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की क्षमता रखता है।
द पार्क इंदौर के एक्जीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने कहा, “हमारे इस नए मेनू को हमनें केवल रेसिपीज़ का कलेक्शन नहीं बनाया, बल्कि यह एक अनुभव है, जिसे हर मेहमान महसूस कर सके, हमने हर डिश में टेक्सचर, टेम्परेचर और प्रेज़ेंटेशन पर गहराई से काम किया है ताकि मेहमानों को सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि एक विजुअल और सेंसेरी ट्रिप मिले। हमारा पूरा फोकस टेक्सचर, टेस्ट और फ्लेवर पर होता है, इन डिशेस की साइज़ एवं पोर्शन इंदौर के हिसाब से रखा गया है जहाँ लोग मिल-बांटकर एक साथ खाना पसंद करते है| हमारा उद्देश्य था कि पारंपरिक भारतीय जायकों को अंतरराष्ट्रीय शेफिंग तकनीकों के साथ मिलाकर कुछ ऐसा तैयार किया जाए जो नयापन भी दे और अपनापन भी। पिज़्ज़ा वर्डे, ठेचा पनीर टिक्का, टैको सुशी – ये कुछ ऐसे फ्यूज़न आइटम हैं जो हर वर्ग के फूड लवर्स को आकर्षित करेंगे।”
द पार्क इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने बताया, “एक्वा का नया समर मेनू हमारे मेहमानों की अपेक्षाओं से कहीं आगे जाने की एक कोशिश है। इंदौर ने हमेशा से स्वाद के लिए एक अगल नजरिया दिखाया है, और एक्वा में हम उस नजरिए को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मेनू के ज़रिए हम न सिर्फ नए फ्लेवर्स पेश कर रहे हैं, बल्कि एक ऐसी फूड जर्नी दे रहे हैं जिसमें हर व्यंजन के साथ एक नई संस्कृति की झलक मिलती है। एक्वा अब सिर्फ एक डाइनिंग डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक क्यूलिनरी ट्रैवल एक्सपीरियंस है – और हमें गर्व है कि यह इंदौर जैसे स्वाद-प्रेमी शहर में लॉन्च हो रहा है।”


