- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
करणसंगिनी: उरुवी, अर्जुन और कर्ण की त्रिकोणीय प्रेम गाथा
मुंबई. अब समय है महान रचना महाभारत को बिलकुल नये रूप में प्रस्तुत करने का। स्टारप्लस की नई पेशकश ‘करणसंगिनी’ एक ऐसा शो है, जोकि पौराणिक कथा के एक अनदेखे पहलू को दिखा रहा है। महाभारत की कहानी से अक्सर वीरता, नैतिकता, राजनीति और लालच को जोड़कर देखा जाता है लेकिन इस साल सारा ध्यान पवित्र, शाश्वत, साहसिक प्रेम पर होगा।
स्टारप्लस ने शशि और सुमित मित्तल के ‘करणसंगिनी’ के साथ बिलकुल नये तरह के जोनर पर से परदा उठाया है और वह है- मायथो-रोमांस। यह राजकुमारी उरुवी की अनकही दास्तां सुनाता है, जिसने अपने प्यार को चुना और सारी बाधाओं के बावजूद उसके साथ डटी रही।
एक खुशहाल साम्राज्य पुष्य की राजकुमारी की मां अपनी बेटी की शादी पांडवों के महान योद्धा- अर्जुन से कराने का वचन कुंती को देती है। हालांकि, कर्ण के आने से चीजें बदल जाती है। कर्ण स्वर्ण कवचधारी एक महान योद्धा है। उसके बाल चमकीले हैं और व्यक्तित्व दमदार है। वह महान तीरंदाज अर्जुन को चुनौती देता है। सूत पुत्र कर्ण का यह दांव देखकर सारे हैरान रह जाते हैं, लेकिन उरुवी उसे देखते ही अपना दिल दे बैठती है। उसे शायद ही इस बात का अंदाजा होता है कि वह जिसे हमसफर बनाना चाहती है, उसके साथ होने से उसका सर्वस्व खत्म हो जायेगा।
अपने नये शो के बारे में बात करते हुए, प्रोड्यूसर और राइटर शशि मित्तल कहते हैं, ‘‘स्टारप्लस के साथ जुड़ने की हमें बेहद खुशी है। इस बार हमारी साझीदारी ‘करणसंगिनी’ को लेकर है। यह शो हम सबके लिये बेहद खास है क्योंकि यह महान गाथा महाभारत के एक नये रूप को सामने लेकर आ रहा है।
प्रेम त्रिकोण में हमेशा ही एक अच्छी कहानी बन पड़ती है और हमने सोचा कि क्यों ना थोड़ा फिक्शन और इसी तरह का प्रेम त्रिकोण कुरुक्षेत्र युद्ध की पृष्ठभूमि में भी डाला जाये? ‘करणसंगिनी’ कर्ण और उनकी संगिनी उरुवी की एक अनकही कहानी है। यह एक ऐसी प्रेम कहानी दर्शाती है जोकि सारे वर्ग और समाज के बंधनों को तोड़ता है। यह शो बताता है कि सारी विपरीत परिस्थितियों से लड़कर प्यार जीतता है।’’
तो तैयार हो जाइये 10वीं सदी के प्रेम त्रिकोण की महागाथा के लिये ‘करणसंगिनी’ के साथ। यह एक काल्पनिक कहानी है जोकि कविता काने की चर्चित किताब ‘कण्र्स वाइफ़ः द आउटकास्ट क्वीन’ पर आधारित है। देखिये, बहादुर उरुवी को समाज की वर्ग व्यवस्था को चुनौती देते हुए; सारी राजसी सुख-सुविधओं को त्याग कर और एक ऐसे इंसान के साथ साधारण जीवन जीने के लिये जिससे वह प्यार करती है।
इस शो कई बेहतरीन कलाकार नजर आयेंगे। इनमें तेजस्वी प्रकाश वयंगकर, आशिम गुलाटी, किंशुक वैद्य, सायंतनी घोष, मदिराक्षी मुंडले और पारस छब्बर इत्यादि प्रमुख हैं।


