- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
IIL ने SPF तकनीक के साथ टोरी सुपर लॉन्च कियाः टोरी सुपर
मक्का के लिए एक क्रांतिकारी खरपतवारनाशक
इंदौरः एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री की अग्रणी कंपनी इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड (IIL) ने टोरी सुपर नाम का क्रांतिकारी खरपतवारनाशक लॉन्च किया है। यह खरपतवारनाशक एक पोस्ट इमर्जेंस खरपतवारनाशक है। इसे मक्के में प्रयोग करने से खरपतवार नष्ट हो जाते हैं और मक्के की उपज बढ़ती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर लिस्टेड एक अग्रणी फसल सुरक्षा और पोषण उत्पाद बनाने वाली कंपनी, IIL का नया पोस्ट इमर्जेंस खरपतवारनाशक टोरी सुपर नई तकनीक एसपीएफ (SPF) टैक्नाॅलाॅजी पर आधारित है। इस खरपतवारनाशक में ज्यादा असर प्रदान करने के लिए ही SPF तकनीक का उपयोग किया गया है।
इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजेश अग्रवाल ने बताया, “हम इस नए मक्का खरपतवारनाशक टोरी सुपर को लॉन्च करते हुए काफी रोमांचित हैं। टोरी सुपर जैसे उत्पादों में हमारे रिसर्च एवं डेवलपमेंट प्रयासों के माध्यम से लेटेस्ट तकनीक लाने के लिए प्प्स् का समर्पण झलकता है। यह इनोवेशन किसानों को आधुनिक तकनीक पर आधारित उत्पादों से लैस करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारी प्रतिबद्धता उत्पादकता को बढ़ाना और सही और आधुनिक खेती के तरीकों को बढ़ावा देना हैं। हमें मध्य प्रदेश में टोरी सुपर लाॅच करते हुए हर्ष हो रहा है जो कि मक्का उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। यहाँ के किसान एक आधुनिक और असरदार खरपतवारनाशक के इंतजार में थे। हमें पूरी उम्मीद है कि टोरी सुपर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और उन्हें एक अच्छी उत्पादकता प्रदान करने में मदद करेगा।”
इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्री दुष्यंत सूद ने कहा, “टोरी सुपर एक नए जमाने का विशिष्ट खरपतवारनाशक है, जिसे IIL की R&D टीम ने SPF तकनीक पर विकसित किया है। इसके कई फायदे हैं। हमने टोरी सुपर के इस्तेमाल के फायदे दिखाने के लिए कई जगहों पर बड़े पैमाने पर इसका किसानों को प्रदर्शन भी किया है। हमें पूरा भरोसा है कि यह उत्पाद निश्चित रूप से पूरे भारत में मक्का किसानों को उनके पैसे का पूरा मूल्य प्रदान करेगा। हम लॉन्च के पहले साल में ही इसे अग्रणी मक्का खरपतवारनाशक ब्रांड बनाने की उम्मीद करते हैं।”
IIL के वाइस प्रेसीडेंट श्री एम.के. सिंघल ने कहा कि वर्ष 2024 में मध्य प्रदेश में मक्के की खेती अच्छे पैमाने पर हुई थी और इस वर्ष भी इसके बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्य प्रदेश में मक्का उगाने वाले किसानों के लिए टोरी सुपर एक वरदान साबित होगा जहाँ एक तरफ उन्हें मक्के में सफल और प्रभावी खरपतवार नियंत्रण में मदद मिलेगी और साथ ही अच्छी पैदावार भी मिलेगी।
टोरी सुपर के मुख्य लाभों में से एक यह है कि यह तेजी से खरपतवार कम करता है, इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है। इसके इस्तेमाल के 24 से 48 घंटे के अंदर ही असर दिखाई देने लगता है और 6 से 8 दिनों में किसान साफ खेत का अनुभव कर सकते हैं । अन्य पारंपरिक खरपतवारनाशकों से ज्यादा समय तक टोरी सुपर 15-20 दिनों तक काम करता है। प्रयोग में आसान, मिलाने और स्प्रे करने में सहज और समय और मेहनत दोनों को बचाने में टोरी सुपर मदद करता है। इसकी अनूठी SPF तकनीक फसल की सहनशीलता को बढ़ाती है, जिससे पूरी फसल अवधि में पौधों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। टोरी सुपर अपने किए हुए वादों पर खरा उतरता है। हमने इसे दक्षिण भारत में रबी में लाॅंच किया था और किसाने की तरफ से हमें एक बहुत ही अच्छी प्रतिक्रया मिली है जोकि टोरी सुपर को विशेष बनाता है। इन सब लाभों को कार्न क्राॅप मैनेजर श्री मनोज सिंह भंडारी द्वारा हाइलाइट किया गया।


