- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एयरटेल और गूगल ने अपने पोस्टपेड और वाई-फाई ग्राहकों को गूगल वन सब्सक्रिप्शन देने के लिए साझेदारी की
इंदौर, 20 मई 2025: भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल और गूगल ने एक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत एयरटेल के ग्राहकों को गूगल वन क्लाउड स्टोरेज सब्सक्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल उन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी, जो सीमित डिवाइस स्टोरेज की समस्या का सामना कर रहे हैं। एयरटेल के सभी पोस्टपेड और होम वाई-फाई ग्राहक इस पेशकश के तहत छह महीने तक 100 जीबी का गूगल वन क्लाउड स्टोरेज बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के प्राप्त कर सकेंगे। ग्राहक यह स्टोरेज पांच अन्य लोगों के साथ साझा भी कर सकेंगे।
एयरटेल और गूगल की यह साझेदारी उस बढ़ती हुई चुनौती का समाधान करने के उद्देश्य से की गई है, जिसमें उपभोक्ता सीमित स्टोरेज के कारण बार-बार फाइलें डिलीट करने या महंगे फिजिकल स्टोरेज विकल्पों का सहारा लेने को मजबूर होते हैं। इस सुविधा से ग्राहक अपने फोटो, वीडियो, दस्तावेज़ और अन्य डिजिटल सामग्री को बिना किसी झंझट के स्टोर कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त, एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए व्हाट्सएप चैट्स का बैकअप भी गूगल अकाउंट स्टोरेज में सुरक्षित रहेगा, जिससे नए डिवाइस में स्थानांतरण आसान हो जाएगा। यह क्लाउड स्टोरेज सुविधा एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी, जिससे एयरटेल के विस्तृत और विविध ग्राहक वर्ग को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
इस साझेदारी पर बात करते हुए सिद्धार्थ शर्मा, डायरेक्टर मार्केटिंग और सीईओ – कनेक्टेड होम्स, भारती एयरटेल ने कहा, “आज स्मार्टफोन सिर्फ संचार का माध्यम नहीं, बल्कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को सुचारू ढंग से मैनेज करने का जरिया बन गए हैं। ऐसे में स्टोरेज की समस्या ग्राहकों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि गूगल के साथ साझेदारी के ज़रिए हम अपने ग्राहकों को एक सुरक्षित, भरोसेमंद और आसान क्लाउड स्टोरेज समाधान उपलब्ध करा रहे हैं। यह साझेदारी हमारे लाखों पोस्टपेड और होम वाई-फाई ग्राहकों को 100 जीबी अतिरिक्त स्टोरेज का लाभ उठाने का अवसर देगी।”
करेन टियो, वाइस प्रेसिडेंट, प्लेटफ़ॉर्म्स एंड डिवाइसेज़ पार्टनरशिप्स, गूगल एशिया-पैसिफिक ने कहा, “हम भारत में लाखों यूज़र्स तक गूगल वन की सुविधा पहुंचाने के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी करते हुए बेहद उत्साहित हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को उनके मोबाइल डिवाइस में मौजूद फोटो, वीडियो और ज़रूरी फाइल्स का सुरक्षित बैकअप लेने में मदद करना है, ताकि वे गूगल फोटोज, ड्राइव, जीमेल और अन्य सेवाओं में अतिरिक्त स्टोरेज का लाभ उठा सकें।”
प्रारंभिक पेशकश के रूप में, यह 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज सेवा एक्टिवेशन की तिथि से छह माह तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होगी। इस अवधि के दौरान ग्राहक अपना डेटा सुरक्षित रूप से बैकअप कर सकेंगे और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा का सहज रूप से इसका अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इस ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स ऐप में लॉग इन कर इस ऑफर को क्लेम कर के एक्टिवेट करना होगा। छह माह की निःशुल्क अवधि के उपरांत, ₹125 प्रतिमाह की नाममात्र राशि ग्राहकों के मासिक बिल में जोड़ी जाएगी। यदि कोई ग्राहक सदस्यता जारी नहीं रखना चाहता है, तो वह अपनी गूगल वन सदस्यता समाप्त कर सकता है।
गूगल वन स्टोरेज की प्रमुख विशेषताएं:
• गूगल फोटोज, ड्राइव और जीमेल में उपयोग के लिए 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज
• नए डिवाइस में डेटा ट्रांसफर या डिवाइस के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में फोटो, फाइल्स और व्हाट्सएप चैट्स का सुरक्षित बैकअप
• पांच अतिरिक्त लोगों के साथ फैमिली शेयरिंग की सुविधा, बिना किसी अतिरिक्त शुल्कके
गूगल वन की इस सुविधा के साथ, एयरटेल के ग्राहक अब डिजिटल सदस्यता विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला का आनंद ले सकेंगे, जो एयरटेल को अपने ग्राहकों के लिए एक समग्र और समृद्ध डिजिटल जीवनशैली अनुभव प्रदान करने वाले अग्रणी सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित करता है।


