- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
शाहरुख खान के डुप्लिकेट प्रशांत वालदे ने ‘ओम शांति ओम’ के ऑडिशन और शाहरुख से पहली मुलाकात को लेकर मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर की खास बातचीत
शाहरुख खान के हमशक्ल और कई फिल्मों में उनके बॉडी डबल के रूप में काम कर चुके प्रशांत वालदे हाल ही में मनीष पॉल के लोकप्रिय पॉडकास्ट में बतौर मेहमान शामिल हुए। इस दिलचस्प बातचीत में प्रशांत ने अपने यादगार सफर के कई किस्से साझा किए — जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ के लिए ऑडिशन दिया और सुपरस्टार शाहरुख खान से पहली बार मुलाकात कैसे हुई।
जब मनीष ने पूछा कि ये सब कैसे शुरू हुआ, तो प्रशांत ने कहा,
“जूही चावला जी के साथ एक ऐड फिल्म करने के बाद मैं थोड़ा फेमस हो गया था, लोग मुझे कहने लगे थे कि जूनियर शाहरुख खान आ गया है। एक दिन डुप्लिकेट धरम जी ने मुझे ‘ओम शांति ओम’ के ऑडिशन के लिए भेजा।”
आगे बताते हुए उन्होंने कहा,
“जब मैं मेकअप रूम में था, तो एक असिस्टेंट आया और कहा कि फराह मैम बुला रही हैं। जब मैं वॉक कर रहा था तो हर कोई मुझे देखकर शाहरुख खान समझ बैठा। मैं अंदर गया, फराह मैम कॉल पर थीं, उन्होंने मुझे देखा और हैरानी से शाहरुख खान से मजाक में कहा – ‘तुम्हें यहां आने की ज़रूरत नहीं है, शाहरुख पहले ही आ गया है।’”
प्रशांत ने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात को लेकर बताया,
“‘ओम शांति ओम’ के मेन असिस्टेंट डायरेक्टर ने मुझे बुलाया और कहा कि सर बुला रहे हैं। उन्होंने मुझे शाहरुख सर से मिलवाया। मैंने शाहरुख सर को अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं एक डांस कोरियोग्राफर हूं। वहीं से यह सफर शुरू हुआ जो अब तक जारी है।”
मनीष पॉल का पॉडकास्ट एक बार फिर सिर्फ एक इंटरव्यू प्लेटफॉर्म न होकर दिल से जुड़ी कहानियों, निजी यादों और भावनात्मक पलों की सजीव झलक बनकर सामने आया। मनीष की सहज शैली और सच्ची जिज्ञासा ने इस बातचीत को एक ऐसा माहौल दिया, जहां न सिर्फ प्रशांत, बल्कि हर कोई अपने प्रेरणादायक सफर को साझा कर सके और उस सितारे को श्रद्धांजलि दे सके, जिसने उनकी ज़िंदगी बदल दी।
मनीष पॉल का पॉडकास्ट हमेशा से ही दिल को छू जाने वाला रहा है, और अब इसका दूसरा सीज़न भी शुरू हो चुका है। अब तक इस पॉडकास्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, फराह खान, अमीषा पटेल, बॉस्को, सिकंदर खेर, गजराज राव, राजपाल यादव, मधुर भंडारकर, कुब्रा सैत और कई अन्य चर्चित हस्तियां आकर दिल खोलकर अपनी बातें साझा कर चुकी हैं।


