- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“डांस मुझे सच्चे दिल से खुश करता है,” डांस के सफर पर बोलीं डेलबर आर्या
एक्ट्रेस और परफॉर्मर डेलबर आर्या, जो अपनी खूबसूरत स्क्रीन प्रेज़ेंस और असरदार अदाकारी से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तेजी से नाम कमा रही हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी उस ख़ास पसंद के बारे में बात की जो हमेशा उनके दिल के क़रीब रही है — डांस। डेलबर ने बताया कि डांस ने न सिर्फ उन्हें एक कलाकार के रूप में आकार दिया, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में भी संतुलित बनाए रखा।
डेलबर ने बचपन से ही कई डांस फॉर्म्स की ट्रेनिंग ली है और उन्हें शुरू से ही मूवमेंट और रिद्म यानी लय की ओर आकर्षण रहा है। उनका मानना है कि डांस का उनका अनुभव उनकी आर्टिस्टिक जर्नी का एक अहम हिस्सा रहा है। उनके म्यूज़िक वीडियोज़, जो अक्सर अपनी शानदार विज़ुअल्स और इमोशनल कनेक्ट के लिए वायरल हो जाते हैं, उनके एक मजबूत परफॉर्मर होने की मिसाल हैं। डेलबर ने यह भी बताया कि डांस ने उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखा है — खासकर एक ऐसी इंडस्ट्री में जो हर दिन बदलती रहती है।
डेलबर कहती हैं, “डांस मुझे सच्चे दिल से खुश करता है। यह मुझे शांति भी देता है और ऊर्जा भी। चाहे किसी रोल की तैयारी हो या फिर अकेले कमरे में डांस करना, डांस मेरे लिए सिर्फ़ स्टेप्स नहीं है — ये एक तरीका है अपने आप को महसूस करने का।” उन्होंने आगे कहा, “कभी-कभी जब दिन मुश्किल होता है, तो मैं बस म्यूज़िक चलाती हूं और डांस करती हूं। इससे सब कुछ रीसेट हो जाता है। ज़िंदगी जहां भी ले जाए, डांस हमेशा मेरे साथ रहेगा। यही मेरी खुशियों की जगह है।”
https://www.instagram.com/reel/DJosVPipTGM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
जैसे-जैसे डेलबार नए किरदारों और क्रिएटिव अवसरों की खोज कर रही हैं, डांस के प्रति उनका यह गहरा लगाव उनकी आर्टिस्टिक पहचान का एक अहम हिस्सा बना हुआ है। उनके लिए डांस सिर्फ एक स्किल नहीं, बल्कि ताकत, खुशी और खुद को जाहिर करने का ज़रिया है। डेलबर आर्या अपने चाहने वालों को प्रेरित करती हैं कि वे अपने पैशन को पहचानें और उसे थामे रहें — क्योंकि असली खुशी वहीं मिलती है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो डेलबर इस समय दो पंजाबी फिल्मों पर काम कर रही हैं — ‘जदों दा मोबाइल आ गया’ और ‘मधाणियां’। इन दोनों फिल्मों में उनका अलग-अलग अंदाज़ देखने को मिलेगा और उनके टैलेंट की झलक भी।


