- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आईसीआईसीआई बैंक ने इंदौर में अपनी 50वीं शाखा का उद्घाटन किया
• इसमें इनहाउस एटीएम की सुविधा भी है, जो 24×7 उपलब्ध है
इंदौर: आईसीआईसीआई बैंक ने इंदौर के एचआईजी रोड स्थित साई प्लाजा बिल्डिंग में एक नई शाखा (बिजनेस सेंटर) की स्थापना की है। यह शाखा जिले में बैंक की 50वीं शाखा है और इसमें एटीएम की सुविधा उपलब्ध है।
मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में स्थित इस शाखा का उद्घाटन श्री अनिल दोशी, निदेशक, मेटल प्रोफाइल्स (इंदौर) लिमिटेड ने किया।
यह शाखा बचत और चालू खाता, सावधि जमा (Fixed Deposit) और आवर्ती जमा (Recurring Deposit) सहित विभिन्न प्रकार के खातों और जमा योजनाओं की सुविधा प्रदान करती है। इसके साथ ही यह होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन, बिजनेस लोन, गोल्ड लोन और एजुकेशन लोन जैसी ऋण सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है।
शाखा में प्रेषण (remittance), कार्ड सेवाएं और लॉकर सुविधा भी उपलब्ध है। शाखा का संचालन सोमवार से शुक्रवार तक और महीने के पहले, तीसरे एवं पांचवें शनिवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होता है।
यह शाखा टैब बैंकिंग सुविधा भी प्रदान करती है, जिसके अंतर्गत बैंक का कर्मचारी टैबलेट डिवाइस के माध्यम से ग्राहक के स्थान पर लगभग 100 प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है। इन सेवाओं में खाता और सावधि जमा खोलना, चेक बुक अनुरोध करना, ई-स्टेटमेंट जारी करना, पता बदलना आदि शामिल हैं।
आईसीआईसीआई बैंक की मध्यप्रदेश में 320 से अधिक शाखाएं और 530 से अधिक एटीएम व कैश रीसायक्लिंग मशीनें (सीआरएम) हैं।
आईसीआईसीआई बैंक अपने बड़े ग्राहक आधार को शाखाओं, एटीएम, कॉल सेंटर्स, इंटरनेट बैंकिंग (www.icicibank.com) और मोबाइल बैंकिंग के बहु-चैनल नेटवर्क के माध्यम से सेवा प्रदान करता है।


