- BAUMA CONEXPO INDIA 2026 में SANY India ने 13 नए उत्पादों सहित 31 मशीनों का भव्य प्रदर्शन किया
- इंडियन बैंक को लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- स्टारडम के बजाय किरदार-प्रधान सिनेमा क्यों चुन रही हैं अभिनेत्रियाँ — इंडस्ट्री के नए नियमों पर शीना चोहान
- Beyond Stardom: Why Sheena Chohan Is Choosing Challenging Characters Over Conventional Roles
- One ride 2026: final call to ride for the snow leopard
पवन कल्याण ने ‘OG’ की शूटिंग पूरी कर दी, अब फिल्म तैयार है इस साल 25 सितम्बर को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए!
पावर स्टार पवन कल्याण ने ‘OG’ की शूटिंग खत्म कर ली है — और इसी के साथ इस मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है! प्रोडक्शन हाउस DVV एंटरटेनमेंट ने ये ज़बरदस्त अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया, कैप्शन के साथ:*“गंभीरा के लिए पैकअप… रिलीज़ के लिए तैयार हो जाइए… 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। #OGonSept25
TheyCallHimOG #OG”*
ट्वीट का लिंक:
https://x.com/dvvmovies/status/1931380423747367234?s=46&t=td36fd1VqvQ20yDywt6_9Q
सुझीत के डायरेक्शन में बनी ‘OG’ एक हाई-वोल्टेज सिनेमा धमाका होने वाली है, जिसमें पावर स्टार पवन कल्याण निभा रहे हैं सबकी चर्चा में छाए किरदार ‘गंभीर’ की भूमिका! फिल्म में इमरान हाशमी, प्रियांका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रिया रेड्डी जैसे दमदार सितारे भी अहम रोल्स में नज़र आएंगे, और म्यूज़िक का जादू रच रहे हैं जबरदस्त एस थमन! ‘RRR’ जैसे ब्लॉकबस्टर देने वाले डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले दानय्या गरु और कल्याण दासरी ने इसे प्रोड्यूस किया है! और कहा जा रहा है कि ये 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है!
फैंस और ट्रेड वाले पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ तूफान की भविष्यवाणी कर रहे हैं! पावर स्टार के हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है, और अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के आखिरी फेज़ में है। तो तैयार हो जाइए… 25 सितम्बर 2025 को ‘OG’ सिनेमाघरों में मचाएगी सुनामी!… #TheyCallHimOG


