- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस ने भारत में पहली बार क्रैश-डिटेक्शन की सुविधा वाला मोटर कवर लॉन्च किया
ज़ूनो ने अब अपने स्मार्ट ड्राइव में वास्तविक समय में वाहन दुर्घटना का पता लगाने की सुविधा के साथ मोटर बीमा को एक सुरक्षा समाधान में बदल दिया है— जो आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हर हफ्ते रिवॉर्ड तथा नियमित अपडेट भी प्रदान करता है
मुंबई, 15 जून, 2025: ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस नए जमाने की डिजिटल बीमा कंपनी है, जो बीमा को आसान एवं सुविधाजनक बनाने और इसमें नयापन लाने की संकल्प पर कायम है। ज़ूनो ने अपने फ्लैगशिप ज़ूनो स्मार्ट ड्राइव कार इंश्योरेंस में भारत का पहला रियल-टाइम क्रैश डिटेक्शन फीचर पेश किया है। इस सुविधा को जोड़े जाने से ग्राहकों को सड़क किनारे तुरंत सहायता उपलब्ध होगी और दावों के निपटान की प्रक्रिया में तेजी आएगी, जिससे इनोवेटिव और ग्राहकों को अहमियत देने वाली बीमा कंपनी के तौर पर ज़ूनो की स्थिति और मजबूत हुई है।
इस नए फीचर के जुड़ने के बाद, ज़ूनो स्मार्ट ड्राइव अब केवल सुरक्षित ड्राइविंग के लिए रिवॉर्ड देने से कहीं आगे निकल गया है। अब एडवांस्ड मोबाइल टेलीमैटिक्स सिस्टम को ज़ूनो ऐप में शामिल किया गया है, जो अपने आप ही दुर्घटनाओं का पता लगाता है और ज़ूनो सपोर्ट टीम को इसकी सूचना देता है। इस तरह, ग्राहक के बिना बताए ही तुरंत सड़क किनारे सहायता उपलब्ध होती है, दावों की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और मदद मिल जाती है। इससे आपात स्थितियों में ग्राहक के कीमती समय की बचत होती है — साथ ही यह भी सुनिश्चित होता है कि जरूरत के वक्त सहायता उपलब्ध हो।
ज़ूनो जीआई उपयोग-आधारित बीमा में सबसे आगे है, जिसने पहले ही ज़ूनो स्मार्ट ड्राइव में ‘पे हाउ यू ड्राइव’ को बिना किसी अतिरिक्त लागत के भारत के पहले बिल्ट-इन फीचर के तौर पर पेश किया है, जो ग्राहकों को वास्तविक समय में उनके ड्राइविंग के तौर-तरीके के आधार पर रिवॉर्ड देता है। ये प्लेटफ़ॉर्म वाहन की रफ्तार, ब्रेकिंग और एक समान तरीके से ड्राइविंग जैसे घटकों पर नजर रखकर, जिम्मेदारी से वाहन चलाने की आदतों को बढ़ावा देता है। ग्राहकों को अपने ड्राइविंग स्कोर को अधिकतम बनाए रखने के लिए रिवॉर्ड मिलते हैं, जिसका लाभ पॉलिसी रिन्यूअल में भी उठाया जा सकता है, और इस तरह सुरक्षित तरीके से ड्राइविंग का आर्थिक फायदा भी मिलता है।
ज़ूनो स्मार्ट ड्राइव को किसी खास तरह के सेटअप या डिवाइस की जरूरत नहीं होती है। ये सीधे ज़ूनो ऐप के ज़रिए काम करता है, और उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत ड्राइविंग संबंधी जानकारी, वास्तविक समय में जोखिम का मूल्यांकन, और इस बात की स्पष्ट जानकारी देता है कि, ड्राइविंग का उनका तौर-तरीका किस तरह सुरक्षा और बचत दोनों पर असर डालता है। यह तरीका न केवल ग्राहकों को उनके प्रीमियम पर अधिक नियंत्रण देता है, बल्कि सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाने की आदत को भी बढ़ावा देता है।
अपने सबसे नए अपग्रेड के साथ, ज़ूनो स्मार्ट ड्राइव अब वास्तविक समय में सहायता, रिवॉर्ड और सुरक्षा प्रदान करता है। ज़ूनो आज की कनेक्टेड दुनिया में मोटर बीमा की पेशकश के स्तर को लगातार बेहतर बना रहा है — यह स्मार्ट, मददगार और ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत देने वाला है।
ग्राहकों को ध्यान में रखकर किए गए इस इनोवेशन के बारे में बात करते हुए, ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ, शनाई घोष ने कहा, “ज़ूनो में, हम इंश्योरेंस को एहतियाती सुरक्षा का सच्चा साथी बनाना चाहते हैं। ज़ूनो स्मार्ट ड्राइव एक ऐसा बीमा है जो आपका ख्याल रखता है, मुश्किल घड़ी में आपका साथ देता है, और आपकी सुरक्षा को सबसे पहले रखता है। वास्तविक समय में दुर्घटना का पता लगाने की सुविधा के साथ हम एक बड़ी छलांग लगा रहे हैं — अब हम सहायता प्रदान करने के साथ-साथ एहतियाती रूप से सुरक्षा भी प्रदान करेंगे। ये इस बात की मिसाल है कि, टेक्नोलॉजी और लोगों के प्रति हमदर्दी किस तरह साथ मिलकर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बना सकती है।”
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा भारत में सड़क दुर्घटनाओं पर 2022 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 461,312 सड़क दुर्घटनाएँ हुईं, जिनमें मरने वालों की संख्या 168,000 से अधिक है — जो 2021 की तुलना में 11.9% अधिक है। यह रिपोर्ट अत्याधुनिक तकनीक वाली आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों की जरूरत को उजागर करती है, और ज़ूनो का क्रैश डिटेक्शन फीचर इसमें अपना योगदान देना चाहता है।


