- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निसान मोटर इंडिया ने नेटवर्क विस्तार को दी गति, पांच नए टचपॉइंट्स के साथ राजस्थान में नेटवर्क बढ़ाया
• रणनीतिक विस्तार के कदमों से बेहतर संभावना वाले बाजारों में निसान के नेटवर्क को मिल रही है मजबूती
• ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए एक ही हफ्ते में जयपुर, उदयपुर और अजमेर में लॉन्च किए गए पांच अत्याधुनिक टचपॉइंट्स
• राजस्थान में 19 कस्टमर टचपॉइंट्स तक पहुंचा नेटवर्क, सुगमता और पहुंच पर ब्रांड के फोकस को मिली मजबूती
• यह विस्तार पूरे भारत में सतत विकास एवं बेहतर सर्विस डिलीवरी को लेकर निसान की प्रतिबद्धता के अनुरूप है
गुरुग्राम, 16 जून, 2025: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने राजस्थान में पांच नए टचपॉइंट्स की लॉन्चिंग के साथ भारत में अपना नेटवर्क 283 कस्टमर टचपॉइंट्स तक पहुंचने की घोषणा की है। इस विस्तार से प्रमुख क्षेत्रीय बाजारों में सुगमता और ग्राहकों के बेहतर अनुभव पर ब्रांड के फोकस को मजबूती मिलेगी।
नए लॉन्च किए गए टचपॉइंट्स में जयपुर में एक शोरूम व अत्याधुनिक वर्कशॉप, उदयपुर में व्यापक 3एस सेंटर और अजमेर में एक नया शोरूम शामिल है। उदयपुर के 3एस सेंटर में एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स ऑपरेशंस का परिचालन होगा। नए केंद्रों का उद्घाटन निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने किया। यहां कुशल एवं उत्साही सेल्स एवं सर्विस प्रोफेशनल्स को नियुक्त किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हर टचपॉइंट को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को सुगम और शानदार ब्रांड एक्सपीरियंस मिले।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘जयपुर, उदयपुर और अजमेर में नई डीलरशिप के उद्घाटन के साथ राजस्थान में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का हमें गर्व है। हम भारत में अपने फ्यूचर पोर्टफोलियो की लॉन्चिंग की दिशा में बढ़ रहे हैं और ये उद्घाटन उसी दिशा में हमारे नेटवर्क विस्तार के प्रयासों का हिस्सा हैं। यह सांस्कृतिक रूप से जीवंत और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य में ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
राजस्थान एक महत्वपूर्ण ऑटोमोटिव बाजार के रूप में उभर रहा है और हमारा उद्देश्य केवल वाहन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि इनोवेशन, क्वालिटी एवं भरोसे के साथ सार्थक अनुभव प्रदान करना भी है। हम यहां अपने ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाने और मोबिलिटी के उनके सफर का हिस्सा बनने के लिए प्रयासरत हैं।’
जयपुर में नया लॉन्च किया गया नमो निसान शोरूम 31, करोली बाग, गुर्जर की थड़ी, गोपालपुरा बायपास, जयपुर – 302019 में स्थित है। यह 4,000 वर्ग फीट में बना है। यहां ग्राहकों को निसान की लेटेस्ट प्रोडक्ट लाइनअप का अनुभव लेने के लिए इमर्सिव स्पेस मिलेगा। इस शोरूम के पूरक के तौर पर 59-62, गुर्जर की थड़ी, गोपालपुरा बायपास, मोती नगर, जयपुर – 302019 में अत्याधुनिक वर्कशॉप बनाई गई है। 20,000 वर्ग फीट में बनी यह वर्कशॉप स्पीड और एफिशिएंसी के साथ सभी तरह की सर्विस संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी टूल्स से लैस है।
उदयपुर में नया लॉन्च किया गया नमो निसान 3एस केंद्र गौरव पथ, सेलिब्रेशन मॉल के नजदीक, पुल्ला भुवाना, उदयपुर – 313004 में स्थित है। यह कुल 10,000 वर्ग फीट में बना है, जिसमें 2,000 वर्ग फीट में शोरूम और 8,000 वर्ग फीट में अत्याधुनिक वर्कशॉप है। इस 3एस केंद्र से एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा मिलेगी। इस केंद्र को विशेष रूप से खरीदारी से लेकर ऑफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक ग्राहकों के सफर को सुगम और इंटीग्रेटेड बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
इनके अतिरिक्त, निसान मोटर इंडिया ने अजमेर में भी अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है। खसरा नंबर 2409, ग्राम घूघरा, जयपुर रोड, अजमेर – 305001, राजस्थान में 4,000 वर्ग फीट में राज निसान शोरूम का उद्घाटन किया गया है। इन नए टचपॉइंट्स के साथ राजस्थान में ब्रांड के कुल कस्टमर टचपॉइंट्स की संख्या 19 हो गई है, जिनमें 4 जयपुर में, 2 उदयपुर और 2 अजमेर में हैं। इस विस्तार से टियर 2 और टियर 3 बाजारों के ग्राहकों तक पहुंचने का कंपनी फोकस और मजबूत होगा। ये बाजार भारत में कंपनी की विकास रणनीति का अहम हिस्सा हैं।
निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में अपनी नई निसान मैग्नाइट के लिए सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रो फिटमेंट किट की पेशकश का भी एलान किया है। इससे वैकल्पिक एवं स्वच्छ ईंधन की तलाश कर रहे ग्राहकों की मांग को पूरा करना संभव होगा। मोटोजेन द्वारा मैन्यूफैक्चर्ड एवं क्वालिटी एश्योर्ड किट को सरकार द्वारा अधिकृत फिटमेंट सेंटर पर 74,999 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर लगाया जाएगा। यह किट नई मैग्नाइट के 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (मैनुअल ट्रांसमिशन) वैरिएंट के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरे चरण के तहत निसान मोटर इंडिया राजस्थान में नई निसान मैग्नाइट में सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
नई निसान मैग्नाइट एसयूवी की बोल्ड एवं स्टाइलिश डिजाइन, 20 से ज्यादा फर्स्ट एवं बेस्ट-इन सेगमेंट फीचर्स और 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पसंदीदा विकल्प बनाते हैं। अपनी बोल्ड रोड प्रजेंस, प्रीमियम फीचर्स और वैश्विक स्तर पर बढ़ती पहुंच के साथ नई निसान मैग्नाइट अब 65 से ज्यादा देशों में उपस्थित है, जिनमें राइट हैंड ड्राइव और लेफ्ट हैंड ड्राइव दोनों बाजार शामिल हैं।
वित्त वर्ष 2024-25 में 99,000 से ज्यादा यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ निसान मोटर इंडिया भारत में लगातार विकास के रास्ते पर बढ़ रही है। बीता साल प्रदर्शन के लिहाज से पिछले सात साल में सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस साल नई निसान मैग्नाइट भी अपनी सफलता के रास्ते पर बढ़ी है। सालाना 28,000 से ज्यादा यूनिट्स की घरेलू बिक्री में नई निसान मैग्नाइट निसान के लिए मजबूत स्तंभ बनकर सामने आई है। निर्यात को 20 नए बाजारों में विस्तार देते हुए निसान अब कुल 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात कर रही है। 71,000 से ज्यादा यूनिट्स के निर्यात के साथ निसान ने निर्यात का शानदार आंकड़ा छुआ है। इससे भारत निसान के लिए एक्सपोर्ट हब के रूप में सामने आ रहा है।


