- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएनबी ने व्यापक डिजिटल और पारंपरिक ऋण समाधानों के साथ एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया
नई दिल्ली, 27 जून 2025: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए प्रमुख वित्तीय भागीदार/पार्टनर के रूप में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ किया है।
एमएसएमई को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में मान्यता देते हुए, पीएनबी ने रणनीतिक रूप से एक व्यापक एमएसएमई बैंकिंग पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है जो पारंपरिक संबंध बैंकिंग के साथ अत्याधुनिक डिजिटल समाधानों को जोड़ता है, जो प्रत्येक उद्यमी के सपने के लिए सुलभ ऋण सुनिश्चित करता है।
अब ग्राहक एमएसएमई के विभिन्न प्रारूपों के विशेष प्रस्तावों का लाभ उठा सकते हैं: –
- पीएनबी इनोवेट स्कीम: ₹50 करोड़ तक की ऋण सुविधा के साथ एमएसएमई, कृषि और संबद्ध सेवाओं में स्टार्ट-अप को वित्तपोषित करना।
- पीएनबी ग्रोथ प्लस: स्टॉक स्टेटमेंट और किसी अन्य वित्तीय पेपर की आवश्यकता के बिना, शून्य RTGS/NEFT शुल्क और ₹2.00 करोड़ तक की ऋण सुविधा के साथ एमएसएमई हेतु अनुकूलित/ कस्टमाइज्ड वित्तीय समाधान।
- पीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस: सभी श्रेणी के उधारकर्ताओं (विनिर्माण, व्यापार, सेवाएँ) के लिए जीएसटी रिटर्न के आधार पर मूल्यांकन, जिसमें ₹10.00 करोड़ तक की ऋण सुविधा और किसी वित्तीय दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है।
- एमएसएमई प्राइम प्लस: सभी एमएसएमई इकाइयों के लिए ₹100 करोड़ तक की ऋण सुविधा और ब्याज दर और सेवा शुल्क में रियायत के साथ व्यापक वित्तपोषण।
- डिजी एमएसएमई ऋण: डिजिटल प्रसंस्करण के माध्यम से मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए ₹25 लाख तक का पेपरलेस ऋण।
- ई-जीएसटी एक्सप्रेस: जीएसटी रिटर्न के आधार पर ₹5 करोड़ तक का डिजिटल एमएसएमई ऋण, जिसमें सीजीटीएमएसई गारंटी उपलब्ध है और ब्याज दर और प्रसंस्करण शुल्क में रियायत है।
सरकारी भागीदारी योजनाएँ:
- ई-पीएम विश्वकर्मा: कारीगरों या शिल्पकारों को सीजीटीएमएसई द्वारा सुरक्षित ऋण सहायता, जिसमें शून्य मार्जिन आवश्यकता के साथ ।
- पीएनबी ई-मुद्रा योजना: सीजीटीएमएसई द्वारा सुरक्षित तरुण प्लस योजना के अंतर्गत ₹20 लाख तक की ऋण सुविधा, जिसमें कई स्तरीय वित्तपोषण विकल्प शामिल हैं।
इस अवसर पर अपने व्याख्यान में, पीएनबी के एमडी और सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा कि “इस अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस, 27 जून, 2025 को, मैं आपको यह बताना चाहता हूँ कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एमएसएमई नवाचार, रोजगार सृजन और सामुदायिक विकास की रीढ़ हैं, और इसके एक विश्वसनीय बैंकिंग पार्टनर के रूप में, इसकी सफलता को उड़ान देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।” ग्राहक अपनी निकटतम पीएनबी शाखा में जाकर, पीएनबी वन ऐप का उपयोग करके या बैंक की समर्पित हेल्पलाइन पर संपर्क करके भी इन विशेष पेशकशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


