- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने जून 2025 में बेचे 4,29,147 यूनिट्स
गुरुग्राम, 3 जुलाई 2025: होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने जून 2025 के लिए अपने बिक्री आंकड़े जारी किए। कंपनी ने इस महीने कुल 4,29,147 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 3,88,812 यूनिट्स की घरेलू बिक्री और 40,335 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।
अगर अप्रैल से जून 2025 (YTD FY26) की बात करें, तो HMSI की कुल बिक्री 13,75,120 यूनिट्स रही, जिसमें 12,28,961 यूनिट्स घरेलू बिक्री और 1,46,159 यूनिट्स का निर्यात शामिल है।
जून 2025 की प्रमुख झलकियां:
· रोड सेफ्टी इनिशिएटिव्स: HMSI ने भारत में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 12 शहरों में जागरूकता अभियान चलाए, जिनमें शामिल हैं – जामनगर (गुजरात), सतना (मध्य प्रदेश), कोटा (राजस्थान), संगमनेर और रत्नागिरी (महाराष्ट्र), कन्याकुमारी (तमिलनाडु), गोकरना (कर्नाटक), अंबिकापुर (छत्तीसगढ़), भवानीपटना (ओडिशा), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) और गुरुग्राम (हरियाणा)।
इसके अलावा, भुवनेश्वर में ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क की 11वीं और तिरुचिरापल्ली में 6वीं वर्षगांठ मनाई गई। HMSI ने दिल्ली ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में समर कैंप का आयोजन भी किया, जिसमें बच्चों को सुरक्षित ड्राइविंग, रोड सेफ्टी गेम्स और साइक्लिंग अभ्यास जैसी गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया।
· सीएसआर: 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से शुरू हुए “पर्यावरण सप्ताह 2025” के तहत HMSI ने पूरे देश में अपने डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क के जरिए कई सस्टेनेबिलिटी गतिविधियां चलाईं। इसमें ग्राहकों को पौधे वितरित करना, प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान और विभिन्न शहरों में वृक्षारोपण जैसे कार्य शामिल थे।
होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुरुग्राम के नौरंगपुर स्थित “होंडा सामाजिक विकास केंद्र” में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। 200 से अधिक स्थानीय निवासियों ने योग सत्रों में भाग लेकर स्वास्थ्य और सामूहिक कल्याण का संदेश दिया।
· प्रोडक्ट अपडेट्स: HMSI ने नया 2025 XL750 Transalp लॉन्च किया जिसकी कीमत ₹10,99,990 (एक्स-शोरूम, गुरुग्राम) है।
कंपनी ने बेंगलुरु के मंट्री स्क्वेयर मॉल में अपना पहला EV कॉन्सेप्ट स्टोर शुरू किया, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक अहम कदम है। इसके साथ ही Activa e: के लिए नया BaaS Lite Plan भी लॉन्च किया गया, जिसके तहत ग्राहक केवल ₹678 प्रति माह में ईवी का अनुभव ले सकते हैं।
· मोटरस्पोर्ट्स: जून 2025 में MotoGP रेस इटली के अरागॉन और नीदरलैंड्स में आयोजित की गईं। साथ ही, चेन्नई में हुए 2025 IDEMITSU Honda India Talent Cup CB300F के पहले राउंड में होंडा रेसिंग इंडिया के युवा राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी रेसिंग स्पिरिट से सभी को प्रभावित किया।


