- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएनसी की आखिरी टोस्ट तैयार है — ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ का चौथा और आखिरी सीज़न जल्द होने वाला है स्ट्रीम
प्राइम वीडियो ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि प्रशंसित अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ का चौथा और अंतिम सीज़न जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस (पीएनसी) का एक प्रमुख प्रोडक्शन, यह सीरीज एक सांस्कृतिक घटना बन गई है – यह शो बेबाक, स्टाइलिश और सार्वभौमिक रूप से प्रासंगिक बन चुका है। रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी द्वारा निर्मित, इस शो ने अपने अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन, साहसिक कहानी और आधुनिक नारीत्व के जीवंत पात्र के साथ विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
इस अंतिम अध्याय में, जिसे पीएनसी द्वारा निर्मित किया गया है, दामिनी, अंजना, सिद्धि और उमंग एक बार फिर वापस लौट रही हैं। इस बार खुद की शर्तों पर, बिना किसी माफ़ी के, जिंदगी की सच्ची स्व-स्वामित्व वाले और बेबाक रूप से जिवन के आनंद का अनुभव करने के लिए। जैसे-जैसे वे जीवन और उसके उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं, उन्हें एहसास होता है कि खुद का नंबर 1 होना सबसे बड़ी जीत है।
सीज़न 4 और भी ज़्यादा मज़ेदार, ड्रामा, चुलबुलापन, साथ ही भावनात्मक गहराई का एक बेहतरीन तड़का लगाने का वादा करता है। नए कलाकारों के रोमांचक जुड़ाव, विदेश यात्राएँ, गर्ल ट्रिप्स और पहले जैसे ही सिग्नेचर ग्लैमरस और चटपटे पल शामिल हैं, जो इस शो की पिछले 3 सीजन से पहचान बन चुके हैं। ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ सीज़न 4 पहचान, स्वतंत्रता, आत्मीयता और आज़ादी जैसे मुद्दों को छूते हुए सीमाएं पार करने वाला अनुभव बनने वाला है।
पीएनसी की प्रेरणादायक और सशक्त कहानियों को कहने की प्रतिबद्धता के चलते, ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ प्राइम वीडियो के सबसे अधिक देखे जाने वाले भारतीय शोज़ में से एक बन चुका है।
दोस्ती, प्यार और आत्म-सम्मान का जश्न मनाने वाले इस शो ने दुनिया भर के दिलों को छुआ है। मिलिंद सोमन, प्रतीक स्मिता पाटिल, लिसा रे, राजीव सिद्धार्थ और अंकुर राठी के साथ पावरहाउस परफ़ॉर्मर कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, मानवी गगरू और बानी जे की मौजूदगी वाला यह अंतिम सीज़न लड़कियों को शानदार विदाई देने का वादा करता है।
देविका भगत द्वारा लिखित, इशिता मोइत्रा के संवाद और अरुणिमा शर्मा और नेहा परती मटियानी द्वारा निर्देशित, सीज़न 4 एक दमदार प्रीमियर के लिए तैयार है – ख़ास तौर पर प्राइम वीडियो पर। देखते रहिए – लड़कियों के साथ पीएनसी का अंतिम टोस्ट परोसा जाने वाला है।


