- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सीरत कपूर ने 10,000 की मल्टीकलर मरमेड सेक्विन ऑफ शोल्डर हाई स्लिट ड्रेस में अभिनेत्री ने दिखाया ग्लैमरस अवतार जो सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल देखिये तस्वीर
एक्ट्रेस सीरत कपूर हमेशा अपने स्टाइलिश लुक से लोगों को इम्प्रेस करती हैं, और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। साउथ फिल्मों की ये खूबसूरत अदाकारा हाल ही में एक बड़े कॉर्पोरेट अवॉर्ड इवेंट में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर पहुंचीं, जहाँ उन्होंने 168 से भी ज़्यादा विजेताओं को सम्मानित किया। रेड कार्पेट पर सीरत का ग्लैमरस लुक हर किसी का ध्यान खींच लाया।
इस खास मौके के लिए सीरत कपूर ने डिजाइनर अनुष्का पुरी का डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर सीक्विन मरमेड ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। ये ड्रेस उनके फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट कर रही थी। ऑफ-शोल्डर डिज़ाइन ने उनकी कॉलरबोन को उभारा, और हाई स्लिट ने लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया। चलते वक्त गाउन का फ्लोइंग स्कर्ट बहुत ही ग्रेसफुल लग रहा था। ड्रेस पर लगे मल्टीकलर सीक्विन्स लाइट में चमक रहे थे, जिससे उनका पूरा लुक बेहद रॉयल लग रहा था। इस ड्रेस की कीमत थी सिर्फ ₹9950।
सीरत ने इस आउटफिट को मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया, ताकि गाउन ही लुक का हीरो बना रहे। उन्होंने सिंपल हंगिंग ईयररिंग्स और कुछ हल्की फुल्की रिंग्स पहनी थीं, जो लुक में थोड़ा सा शिमर ऐड कर रही थीं। इस पूरे लुक को टॉलीवुड की फेमस स्टाइलिस्ट अनाहिता ने स्टाइल किया था।
https://www.instagram.com/p/DL0YvuYTyGY/?img_index=1
मेकअप की बात करें तो सीरत ने ग्लैमरस लेकिन सॉफ्ट मेकअप चुना। उनका बेस था ड्यूई और फ्लॉलेस, गालों पर वॉर्म ब्लश था जो उन्हें फ्रेश ग्लो दे रहा था। चेहरे को ब्रॉन्ज और स्कल्प्टेड टच देकर और उभारा गया। आई मेकअप था ब्राउन स्मोकी, मोटी-मोटी पलकें और शार्प आइब्रो ने उनकी आँखों को और भी खूबसूरत बनाया। होठों पर उन्होंने सॉफ्ट पिंक-ब्राउन शेड में ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक लगाई थी। बालों को उन्होंने साइड पार्टीशन में वेवी कर्ल्स के साथ खुला छोड़ा था, जो लुक में पुरानी हॉलीवुड फिल्मों का टच ला रहा था।
लुक को पूरा करने के लिए सीरत ने रोज़ गोल्ड हील्स पहनी, जो उनके आउटफिट के कलर पैलेट से बिल्कुल मैच हो रही थीं और उनकी हाइट को और एलीगेंट बना रही थीं।
https://www.instagram.com/p/DLuK1NwsELk
सीरत कपूर ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि वो क्यों इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेज़ में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने दिखा दिया कि जब बात फैशन की आती है, तो वो हर इवेंट पर अपनी स्टाइल से सबका दिल जीत लेती हैं। चाहे वो फिल्म प्रीमियर हो, फैशन शो या कोई कॉर्पोरेट इवेंट, सीरत का हर लुक स्टाइल गोल्स सेट करता है। उनका ये लेटेस्ट लुक फैशन और एलिगेंस का परफेक्ट मेल है – और फैशन लवर्स अब इनसे इंस्पिरेशन ले रहे हैं!


