- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएनबी ने आकर्षक पेशकशों और रियायतों के साथ ‘मॉनसून बोनान्ज़ा 2025’ रिटेल ऋण अभियान आरंभ किया
नई दिल्ली, 08 जुलाई 2025 – सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के प्रमुख बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने 01 जुलाई 2025 की प्रभावी तिथि से “पीएनबी मानसून बोनान्ज़ा 2025” रिटेल ऋण अभियान लॉंच किया है। इस अभियान का उद्देश्य आवास ऋणों, कार ऋणों व अन्य रिटेल ऋण के क्षेत्रों में बेहतर ग्राहक अनुभव के साथ लक्षित ऑफरों के माध्यम से रिटेल ऋण की वृद्धि को बढ़ावा देना है।
अभियान की अवधि के दौरान पीएनबी ग्राहकों के लिए ऋण को अधिक किफायती बनाने के लिए कई आकर्षक रियायतें दे रहा है।:
आवास ऋण एवं कार ऋण:
प्रसंसकरण शुल्क एवं दस्तावेजीकरण प्रभार में पूर्ण रियायत
₹50 लाख से अधिक के आवास ऋण अधिग्रहण के लिए एनईसी/विधि एवं मूल्यांकन प्रभार बैंक द्वारा वहन किया जाएगा।
अतिरिक्त लाभ:
आवास ऋणों एवं कार ऋणों दोनों में कार्ड रेट पर 5 आधार अंकों की कमी की विशेष रियायत
श्री सुबोध कुमार, महाप्रबंधक, आर.ए.बी.डी., पीएनबी ने कहा, “हमारे ‘पीएनबी मॉनसून बोनान्ज़ा 2025’ अभियान के माध्यम से हम अपने ग्राहकों के लिए ऋण को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रसंसकरण शुल्क की पूर्ण छूट सहित आकर्षक रियायतें हमारे “कस्टमर फर्स्ट” दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।”
अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक अपनी निकटतम पीएनबी शाखा जा सकते हैं एवं पीएनबी वन ऐप का उपयोग कर सकते हैं, अथवा बैंक के समर्पित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।


