- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
72 घंटे में 10 लाख से ज़्यादा व्यूज़! ‘द बर्निंग घाट’ बना वायरल हिट सेलेब्रिटीज़ भी हुए फैन
4 जुलाई, गुरुवार को मशहूर सितार वादक ऋषभ ऋखीराम शर्मा ने अपना नया इंस्ट्रुमेंटल ट्रैक ‘द बर्निंग घाट’ रिलीज़ किया। यह ट्रैक बनारस के मणिकर्णिका घाट की “अनंत ज्योति” को समर्पित है। घाट के किनारे शूट किए गए इस म्यूज़िक वीडियो के ज़रिए ऋषभ ने एक बार फिर मानसिक शांति और हीलिंग का संदेश दिया है। हर उम्र के श्रोताओं को सुकून देने वाला यह ट्रैक कई सेलेब्रिटीज़ को भी छू गया, जिन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर ऋषभ की तारीफ की।
ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ने इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए ऋषभ को चीयर किया। करण जौहर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सो लवली”, और साथ में दिल वाले इमोजी भी लगाए। धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता ने भी इसे शेयर किया और ऋषभ की मेहनत की सराहना की। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने भी खुशी ज़ाहिर करते हुए ऋषभ को शाउटआउट दिया। शिखर पहाड़िया ने वीडियो शेयर कर लिखा, “Too good भाई,” और दिल वाला इमोजी जोड़ा।
सिर्फ 72 घंटों में इस ट्रैक ने यूट्यूब पर 1 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए हैं, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।
ऋषभ ऋखीराम शर्मा अपने अनोखे फ्यूज़न म्यूज़िक के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं, जिसमें वह भारतीय पारंपरिक संगीत को आधुनिक अंदाज़ में पेश करते हैं। वह सबसे युवा सितारवादकों में से एक हैं, और अपने संगीत के ज़रिए मानसिक शांति और सकारात्मकता फैलाने में विश्वास रखते हैं। उनके कुछ अन्य ओरिजिनल कंपोज़िशन जैसे चाणक्य और तांडवम भी काफी लोकप्रिय हुए हैं, जो भारतीय जड़ों और नए प्रयोगों का सुंदर मेल हैं।
‘द बर्निंग घाट’ ट्रैक उनके धमाकेदार तांडवम के 5 महीने बाद आया है, और यह उनका पहला इंस्ट्रुमेंटल ट्रैक है Sitar For Mental Health India Tour की सफलता के बाद।
ऋषभ का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और वह भारत की न्यू-एज क्लासिकल म्यूज़िक मूवमेंट का अहम हिस्सा बन चुके हैं। वे भारतीय संगीत को एक नए, समकालीन नजरिए से देख रहे हैं और ‘नई पीढ़ी के भारत’ की आवाज़ को दुनियाभर में पहुंचा रहे हैं।


