- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
निगम द्वारा श्री गणेश प्रतिमाओ का विधि-विधान से विजर्सन
इंदौर। जनकार्य प्रभारी श्री शंकर यादव ने बताया कि महापौर श्रीमती मालिनी गौड व आयुक्त आशीष सिंह के निर्देश पर 3 आर (रिडयुज, रिसायकिल, रियूज) के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए दिये गये निर्देश के क्रम में निगम द्वारा शहर के विभिनन स्थानो पर श्री गणेश प्रतिमाओ के एकत्रितीकरण हेतु व्यवस्था की गई थी.
साथ ही मिटटी से निर्मित श्री गणेश प्रतिमाओ हेतु पर्यावरण हितेषी कुण्ड भी बनाये गये थे, जिसमें नागरिको द्वारा अपने हाथो से मिटटी के श्रीगणेश का विजर्सन किया गया था। शेष रही श्री गणेश प्रतिमाओ को निगम द्वारा 35 से अधिक डम्पर व अन्य साधनो से एकत्रित कर जवाहर टेकरी गिटटी खदान पर लाया गया, जहां पर जनकार्य प्रभारी श्री शंकर यादव द्वारा विधि विधान से पुजन कर एक-एक कर श्री गणेश प्रतिमाओ का जवाहर टैकरी में वर्षाऋतु से भरे जल में विजर्सन किया गया।


