- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पंजाब नैशनल बैंक ने साइबर सुरक्षा हैकाथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया
नई दिल्ली, जुलाई 2025: पीएनबी ने आज अपने मुख्यालय में “कोड अगेंस्ट मैलवेयर” हैकाथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। हैकाथॉन का संचालन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर के साथ मिलकर वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने व भारत के युवा तकनीकी प्रतिभाओं को जोड़ने के उद्देश्य से किया गया।
समारोह में श्री एम. नागराजू, आईएएस, सचिव डीएफएस ने मुख्य अतिथि के रूप में व आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल, आईबीए के मुख्य कार्यकारी श्री अतुल कुमार गोयल और बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई जबकि अन्य विशिष्ट गणमान्य अतिथियों, संकाय सदस्यों, जूरी के सदस्यों और छात्र प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
“कोड अगेंस्ट मैलवेयर” हैकाथॉन का आयोजन की शुरूआत दिसंबर 2024 में किया गया था, जिसमें आईआईटी कानपुर और अन्य प्रमुख संस्थाzनों के छात्र टीमों को विहैविरियल एनॉलिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ह्यूरिस्टिक तकनीकों का उपयोग करके रैंसमवेयर का पता लगाने के लिए एंडपॉइंट सुरक्षा समाधान विकसित करने हेतु आमंत्रित किया गया था।
इस पहल को जबरदस्त रिस्पांस मिला, जिसमें 90 पंजीकरण हुए और उनमें से 15 टीमें डेवलपमेंट चरण में पहुंचीं। सात वर्किंग प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए गए और उनका मूल्यांकन किया गया।
अपने संबोधन में, मुख्य अतिथि श्री एम. नागराजू ने बैंकिंग क्षेत्र में साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें उभरते डिजिटल खतरों के खिलाफ लचीलापन बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य के मुताबिक हैं।
बैंक के एमडी एवं सीईओ ने अपनी टिप्पणी में नवाचार को बढ़ावा देने, साइबर सुरक्षा को मजबूत करने और उद्योग व शिक्षाविदों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
हैकाथॉन के विजेताओं को, अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की इसी तरह की पहलों के विजेताओं के साथ मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (जीएफएफ) 2025 में अपने समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
पीएनबी भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है, जो अत्याधुनिक वित्तीय सेवाएं प्रदान करने और साइबर सुरक्षा, डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन में अग्रणी नवाचारों के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें “साइबर सिक्योरिटी टीम ऑफ द ईयर” विजेता, “इंसिडेंट रिस्पांस मैच्योरिटी” विजेता, और डिजिटल पेमेंट्स अवार्ड (वित्तीय वर्ष 2024-25) विजेता शामिल हैं।


