- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निसान मोटर इंडिया ने की बाढ़ प्रभावित वाहन मालिकों को पूरा सपोर्ट देने की घोषणा
· डेडिकेटेड फ्लड सपोर्ट हेल्पडेस्क – जिन ग्राहकों की गाड़ी बाढ़ से प्रभावित हुई है, उन्हें तुरंत एवं व्यक्तिगत सहयोग प्रदान करने के लिए स्पेशल हेल्पडेस्क गठित की गई
· फ्री टोइंग और वर्कशॉप पर ज्यादा समय तक काम – गाड़ी को टो करने यानी वर्कशॉप तक पहुंचाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, साथ ही वर्कशॉप पर अतिरिक्त समय तक काम किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को जरूरत के समय मदद मिल सके
· रिपेयर पर डिस्काउंट और इंश्योरेंस क्लेम करने में मदद – जरूरी रिपेयर्स की दरों में कटौती की गई है और इस मुश्किल समय में आर्थिक दबाव कम करने के लिए इंश्योरेंस क्लेम करने में पूरी मदद की जाएगी
गुरुग्राम, जुलाई, 2025: भारत के कई क्षेत्रों में बाढ़ की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए निसान मोटर इंडिया ने इससे प्रभावित ग्राहकों की मदद के लिए सपोर्ट प्रोग्राम शुरू किया है। ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए कंपनी इस चुनौतीपूर्ण समय में मुश्किलों को कम करने के लिए ग्राहकों को कई तरह की सर्विसेज प्रदान कर रही है।
निसान ने हालिया बाढ़ से प्रभावित ग्राहकों के लिए व्यापक सपोर्ट प्रोग्राम लॉन्च किया है। बाढ़ के कारण प्रभावित वाहनों की मदद के लिए डेडिकेटेड हेल्पडेस्क (1800 209 3456) की व्यवस्था की गई है। इस पहल के तहत प्रभावित वाहन को निसान के नजदीकी अधिकृत वर्कशॉप तक टो करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, वर्कशॉप पर अतिरिक्त समय तक काम होगा और एक्सेस क्लॉज फी की कवरेज समेत इंश्योरेंस क्लेम करने में भी पूरी मदद की जाएगी।
सर्विस सपोर्ट के अलावा निसान इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर रिप्लेसमेंट पर 10 प्रतिशत की छूट दे रही है। साथ ही फ्लोर कार्पेट रिप्लेसमेंट पर भी 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। गाड़ी में किसी भी तरह की खराबी का पता लगाने के लिए व्यापक व्हीकल हेल्थ चेकअप भी किया जाएगा, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
इस मौके पर निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘कार सिर्फ एक मशीन नहीं होती, बल्कि यह लोगों को अपने प्रियजनों की देखभाल करने, अवसरों का लाभ उठाने और बाकी दुनिया से जुड़े रहने में भी मदद करती है। हम दैनिक जीवन में कार की भावनात्मक एवं व्यावहारिक भूमिका को समझते हैं। निसान में हमारे हर कदम के केंद्र में ग्राहक होते हैं। इसीलिए हमारा लक्ष्य बाढ़ से प्रभावित अपने ग्राहकों को पूरा भरोसा प्रदान करना है। अपनी हेल्पडेस्क और जरूरी सर्विसेज की तत्काल डिलीवरी के माध्यम से हमारा लक्ष्य इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने ग्राहकों के साथ बने रहने की प्रतिबद्धता को मजबूती देना है।’
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निसान के सर्विस सेंटर पर काम के घंटे बढ़ा दिए गए हैं, जिससे इस मुश्किल समय में ग्राहकों को बेहतर सपोर्ट मिल सके। ब्रांड लगातार ग्राहकों के हितों को प्राथमिकता दे रहा है और सुनिश्चित कर रहा है कि ग्राहकों को उस समय मदद मिल सके, जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत होती है।


