- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रूपाली चाकणकर फाउंडेशन के दही हांडी कार्यक्रम में निक्की तंबोली की भावुक उपस्थिति ने जीता पुणेकरों का दिल, जताया प्रेम के लिए धन्यवाद
अभिनेत्री और रियलिटी शो स्टार निक्की तंबोली ने पुणे में हुए शानदार दही हांडी उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभी का दिल जीत लिया। यह कार्यक्रम एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जो वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हैं।
पारंपरिक उत्सवी लुक में सजकर जैसे ही निक्की मंच पर पहुंचीं, भीड़ में जोरदार उत्साह देखने को मिला। सड़कों पर भारी संख्या में मौजूद पुणेकर उनका नाम पुकारते, तालियां बजाते और हाथ लहराते नज़र आए। निक्की ने दोनों हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और मुस्कान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पुणेकरों के इस प्यार से भावुक होकर निक्की ने कहा, “मेरे लिए यह देखना बहुत भावुक क्षण था कि लोगों का मेरे लिए इतना बड़ा फैंन-फॉलोइंग है… मैं दिल से सभी पुणेकरों और रूपाली चाकणकर जी का इतने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद करती हूं।”
निक्की ने भीड़ के साथ बातचीत की और यह भी सराहना की कि रूपाली चाकणकर और उनकी फाउंडेशन किस तरह से महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को संभालते हुए महिलाओं को सशक्त बना रही हैं।
यह कार्यक्रम केवल दही हांडी फोड़ने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एकजुटता, परंपरा और सच्चे मानवीय जुड़ाव का उत्सव बन गया। और निक्की तंबोली की दिल से की गई उपस्थिति ने इस आयोजन को पुणे के लोगों के लिए और भी खास बना दिया।


