- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सीरत कपूर को मिला एक और बॉलीवुड प्रोजेक्ट, क्या पावरहाउस विजय राज के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर?
सफलता की ऊँचाइयों को छू रहीं एक्ट्रेस सीरत कपूर लगातार साबित कर रही हैं कि उनके लिए अब कोई रुकावट नहीं है। टॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के बाद अब सीरत बॉलीवुड में कदम बढ़ा रही हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। इसी कड़ी में सीरत अब एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं और इस बार उनके साथ होंगे दमदार अभिनेता विजय राज़।
विजय राज़, जिन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी, धमाल, दिल्ली बेली जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है, अपने कॉमिक टाइमिंग और शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। अब सीरत कपूर और विजय राज़ की जोड़ी एक सटायर कॉमेडी फिल्म में नजर आएगी, जिसमें मनोरंजन के साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी होगा।
इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “सीरत कपूर, जिन्होंने साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है, अब बॉलीवुड में भी धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार वह विजय राज़ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म सटायर कॉमेडी जॉनर की होगी, जिसमें दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री बेहद खास होगी।”
फिल्म से जुड़ी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सीरत कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं। यह तस्वीरें SIIMA रेड कार्पेट से थीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके कैप्शन ने, जिसमें उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट की ओर इशारा करते हुए लिखा —
“कभी-कभी सपने सिर्फ दस्तक नहीं देते… वे दरवाजे पूरी तरह खोल देते हैं। आने वाले सफर के लिए बेहद आभारी हूँ। 💫 #Gratitude #NewBeginnings #MassiveCollaboration”
सीरत कपूर का यह नया प्रोजेक्ट उनके बॉलीवुड करियर का एक और बड़ा कदम है। इससे पहले वह साउथ के मशहूर एक्टर जे. डी. चक्रवर्ती के साथ अपनी पैन इंडिया फिल्म “जतस्य मरमण ध्रुवम” में भी नजर आएंगी, जो हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ — पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
निश्चित रूप से, विजय राज और सीरत कपूर की यह ताजा जोड़ी दर्शकों को एक मजेदार और यादगार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।


