- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डेलॉइट इंडिया का इंदौर में विस्तार – क्षेत्रीय विकास और नवाचार को नई गति
इंदौर, 16 अक्टूबर 2025: डेलॉइट इंडिया ने मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे भारत के उच्च-विकास क्षेत्रों में गहराई से जुड़ाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। इंदौर में अब तैनात एक टीम डेलॉइट की मल्टीडिसिप्लिनरी केपेबिलिटीज़ का प्रतिनिधित्व करेगी, जिनमें स्ट्रैटेजी, एम एंड ए, टैक्स, रिस्क एडवाइजरी, एश्योरेंस और ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज़ शामिल हैं। यह टीम पारिवारिक व्यवसायों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमईज़), निवेशकों और सार्वजनिक संस्थानों के साथ निकटता से काम करेगी और राज्य के विभिन्न उद्योगों में विकास के अवसर सृजित करेगी।
डेलॉइट में, हम उभरते भारतीय शहरों के व्यवसायों को उनकी पूरी क्षमता हासिल करने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोयंबटूर, भुवनेश्वर और लखनऊ में हाल ही में हुए विस्तार के बाद, अब हम इंदौर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं, जिससे देश भर में हमारे 16 शहरों में पदचिह्न बन गए हैं। यह विस्तार हमारे व्यापक प्रयास ;प्रोजेक्ट भारत का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उभरते आर्थिक केंद्रों में हमारी उपस्थिति को मजबूत करना है, डेलॉइट साउथ एशिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नितिन कीनी ने कहा।
यह कदम मध्य प्रदेश की औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2025 (इंडस्ट्रियल प्रमोशन पॉलिसी 2025) द्वारा भी समर्थित है, जो राज्य में व्यवसायों के विस्तार के लिए अधिक अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है। डेलॉइट राज्य के महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है और इस परिवर्तन को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका को और सशक्त करता रहेगा।
इंदौर एक गतिशील व्यापारिक केंद्र के रूप में उभरा है, जिसकी औद्योगिक आधार संरचना आईटी, फार्मास्युटिकल्स, ऑटोमोबाइल, वस्त्र और खाद्य प्रसंस्करण जैसे विविध क्षेत्रों में फैली हुई है। राज्य की अंतर्निहित क्षमताएं और देशी व वैश्विक निवेशकों की बढ़ती रुचि इसे डेलॉइट के लिए अपनी भौगोलिक उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं।
पारंपरिक उद्योगों और उभरते क्षेत्रों का यह मेल दर्शाता है कि राज्य एक उच्च-विकास, भविष्य के लिए तैयार अर्थव्यवस्था में परिवर्तित हो रहा है। डेलॉइट के लिए, इंदौर इस क्षेत्र के क्लाइंट्स को कस्टमाइज़्ड सॉल्यूशन्स प्रदान करने का एक हब बनेगा। हमारा फोकस बिज़नेस के लिए ट्रांसफॉर्मेटिव वैल्यू सृजित करने पर रहेगा — उन्हें कॉम्प्लेक्सिटीज़ समझने, ऑपरेशन्स स्केल करने और नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद करेगा,” डेलॉइट इंडिया के इंदौर कार्यालय के लीड पार्टनर अमित जैन ने कहा।
वैश्विक अवसरों को स्थानीय क्षमताओं से जोड़ते हुए, डेलॉइट इंडिया का उद्देश्य मध्य प्रदेश को भारत के हार्टलैंड से आगे बढ़ाकर वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक रणनीतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की प्रक्रिया को गति देना है।


