- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
एसवीकेएम के एनएमआईएमएस इंदौर और ईएचआईएस ने आयोजित किया ऐतिहासिक एमयू20 अपॉर्च्युनिटी समिट
इंदौर, 1 नवम्बर 2025: एसवीकेएम के एनएमआईएमएस इंदौर ने ईएचआईएस के साझेदारी में सफलतापूर्वक ‘एमयू20 अपॉर्च्युनिटी समिट 2025’ का आयोजन किया, जो एशिया का सबसे बड़ा हाई स्कूल लीडरशिप कॉन्फ्रेंस है। इस आयोजन में 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 100 से अधिक प्रतिष्ठित वैश्विक स्कूलों से आए 1600+ छात्र शामिल थे।
एनएमआईएमएस इंदौर कैंपस को नवाचार और सीखने के एक जीवंत केंद्र में परिवर्तित करते हुए, इस सम्मेलन ने छात्रों को नई करियर संभावनाओं और उभरते उद्योगों की दिशा में खोज, अनुभव और अवसरों को पहचानने के लिए प्रेरित किया।
यह आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल और एनएमआईएमएस इंदौर कैंपस में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद मि. आकाष चौधरी, डा. सुमेर बी. सिंह, श्री अखिलेश राठी (मेंटर, एनएमआईएमएस इंदौर), श्री अरविंद बॉठिया (मेंटर, एनएमआईएमएस इंदौर), और श्री अजय बांकड़ा (मेंटर, एनएमआईएमएस इंदौर) सहित एमयू20 एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।
उद्घाटन दिवस पर कई रोचक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ‘इम्पैक्ट चैलेंज’ प्रमुख रहा। यह प्रतियोगिता संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2015 में निर्धारित 17 सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) पर केंद्रित थी, जिसमें टीमों को वैश्विक स्थिरता चुनौतियों के लिए नवीन समाधान प्रस्तुत करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस गतिविधि ने छात्रों में टीमवर्क और क्रिटिकल थिंकिंग स्किल्स को बढ़ावा दिया। साथ ही एमयूएन कमेटियों में डिजिटल डिवाइड, वैश्विक प्रवासन, सुरक्षा आदि पर संयुक्त राष्ट्र समितियों और भारतीय संसदीय मंचों के माध्यम से विचार-विमर्श हुआ।
विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यशालाओं में ‘एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज’ प्रमुख आकर्षण रहा, जिसने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल को निखारा।
‘कल्चरल वॉक’ ने भारत की विविधता, युवा ऊर्जा और एकता का उत्सव मनाया, जिसमें छात्रों ने देशभर के पारंपरिक परिधानों को प्रदर्शित किया। ‘थिएट्रिक्स चैलेंज’, जो व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के सहयोग से आयोजित हुआ, ने युवा कलाकारों को अपनी रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और कहानी कहने की क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर दिया। वहीं ‘एमयू20एक्स टॉक्स’ ने जोश टॉक्स के साझेदारी से छात्रों को अपने विचारों, अनुभवों और कहानियों को साझा करने के लिए सशक्त बनाया।
कार्यक्रम की सफलता पर श्री अरविंद बॉठिया (मेंटर, एनएमआईएमएस इंदौर) ने कहा,
“देश और विदेश के शीर्ष विद्यालयों से आए छात्रों का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात रही। यह सम्मेलन केवल रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव नहीं था, बल्कि यह विचारों और संस्कृतियों के संगम का प्रतीक रहा, जिसने वैश्विक समझ की सच्ची भावना को प्रोत्साहित किया।”
अंशुमान जैसवाल (डायरेक्टर, एनएमआईएमएस, इंदौर) ने कहा,
“एमयू20 अपॉर्च्युनिटी समिट सीखने, साझेदारी और विकास के लिए एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ है। इसकी सफलता हमें भविष्य में विश्वविद्यालय स्तर पर और भी परिवर्तनकारी आयोजन करने के लिए प्रेरित करती है। छात्रों का उत्साह और उनकी भागीदारी वास्तव में प्रेरणादायक रही।”
मि. सिद्धार्थ सिंह (डायरेक्टर, ईएचआईएस इंदौर) ने कहा,
“एमयू20 अपॉर्च्युनिटी समिट अगली पीढ़ी के शिक्षार्थियों के लिए एक सशक्त मंच है, जो उन्हें अपने करियर की दिशा पहचानने और कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। हमें गर्व है कि हमने इसे अपने कैंपस में आयोजित किया।”
सम्मेलन का समापन ‘एमयू20 कार्निवल’ के साथ हुआ, जिसमें संगीत, नृत्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के माध्यम से सीखने, रचनात्मकता और जुड़ाव के तीन दिनों का उत्सव मनाया गया।


