- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
रील वर्ल्ड एंटरटेनमेंट ने रोशन मैथ्यू के भारतीय सिनेमा में 10 शानदार साल पूरे होने के खास मौके पर अपने पैन-इंडिया प्रोजेक्ट ‘चथा पचा’ में उनके दमदार किरदार का पोस्टर जारी किया।
पिछले एक दशक में रोशन ने मलयालम, हिंदी और तमिल फिल्मों में यादगार भूमिकाओं से अपनी खास पहचान बनाई है, और अब वे रिंग ऑफ राउडीज़ की दुनिया में कदम रख रहे हैं, जहां उनका किरदार पहली नज़र में ही तूफानी और बेकाबू लगता है।
रील वर्ल्ड एंटरटेनमेंट की पैन इंडियन मूवी ‘चथा पचा’ को लेकर पहले से ही फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है। ऐसे समय में रोशन मैथ्यू के किरदार वेट्री का यह पोस्टर रिलीज़ होते ही चर्चा का बड़ा विषय बन गया। यह अनावरण सिनेमा की दुनिया में एक्टर के शानदार दस साल का जश्न मनाने का बिल्कुल सही समय साबित हो रहा है। इस किरदार का पोस्टर तब रिलीज़ किया गया, जबकि ‘चथा पचा’ को लेकर लोगों के उत्साह पहले से ही अपने चरम पर है। फिल्म का जानदार टीज़र हाल ही में जारी हुआ था, जिसने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। और अब, रोशन मैथ्यू का पोस्टर रिलीज़ होने के बाद फिल्म को लेकर रोमांच और बढ़ गया है। रोशन मैथ्यू का वेत्री एक ऐसा किरदार लगता है जो फिल्म की कहानी में तूफ़ान लाने वाला है-बेधड़क, तेज और बिल्कुल अनदेखा। उनका यह लुक साफ बताता है कि ‘चथा पचा’ की दुनिया कितने रोमांच से भरी होगी।
पिछले दस सालों में रोशन मैथ्यू ने मलयालम, हिंदी और तमिल फिल्मों में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। आनंदम में उनकी दिल जीतने वाली शुरुआत से लेकर कूडे की भावनात्मक गहराई, कुरुथी का दमदार तीखापन, कप्पेला और पैराडाइज़ जैसी प्रशंसित फिल्मों तक-रोशन ने हर किरदार को यादगार बनाया। तमिल फिल्म कोबरा में विक्रम के साथ उनकी मौजूदगी भी खूब सराही गई। हिंदी में भी उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की। अनुराग कश्यप की चोक्ड और नेटफ्लिक्स की डार्लिंग्स में उनके अभिनय ने उन्हें देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की सूची में शामिल कर दिया। वहीं, ओटीटी पर सी यू सून जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए।
क्रिएटिव प्रोड्यूसर शिहान शौक़त, रितेश, रमेश एस. रामकृष्णन और शौक़त अली द्वारा निर्मित, और डेब्यू डायरेक्टर अध्वैत नायर के निर्देशन में बनी, यह फिल्म कुछ ही समय में एक दमदार मलयालम ओरिजिनल से आगे बढ़ते हुए पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। केरल की गलियों की गर्मी और कुश्ती की दुनिया से उपजी यह दिल को छू लेने वाली कहानी, अब एक बड़े पैन-इंडिया सिनेमैटिक इवेंट का रूप ले चुकी है। ऐसा इवेंट जो मलयालम सिनेमा की पहुंच, रफ़्तार और पहचान को नए स्तर पर ले जाने वाला है।
फिल्म में रोशन मैथ्यू के साथ अर्जुन अशोकन, विशाक नैयर, ईशान शौकत और इंडस्ट्री के कई दमदार कलाकार नज़र आएंगे। हर कलाकार अपनी ऊर्जा जोड़कर कहानी के इस तेज़ तूफ़ान को और ताकत देने वाला है। भारतीय संगीत की दिग्गज तिकड़ी शंकर–एहसान–लॉय इस फिल्म के साथ मलयालम सिनेमा में अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू कर रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड स्कोर का जिम्मा मुजीब माजिद संभाल रहे हैं। सिनेमाटोग्राफ़ी अनेन्द सी. चंद्रन की है, जबकि दमदार एक्शन सीक्वेंस कलाई किंग्सन ने तैयार किए हैं। स्क्रीनप्ले सानूप थायकूडम ने लिखा है, और एडिटिंग प्रवीण प्रभाकर ने की है। गानों के बोल विनायक ससिकुमार ने लिखे हैं।
रिलीज़ को लेकर देश की कई बड़ी प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां फिल्म का मजबूत समर्थन कर रही हैं, जिनमें धर्मा प्रोडक्शंस, मैत्री मूवी मेकर्स, वेफरर फिल्म्स, पीवीआर आईनॉक्स और द प्लॉट पिक्चर्स शामिल हैं। इस सहयोग ने चथा पचा: द रिंग ऑफ राउडीज़ को आने वाले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर दिया है।
फिल्म जनवरी 2026 में अपने भव्य थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शकों के लिए यह नए साल की एक धमाकेदार शुरुआत साबित होने वाली है, जिसका इंतज़ार हर दिन और बढ़ता जा रहा है।


