- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने भारत को दुनिया के सबसे लोकप्रिय गेम शो — ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ से कराया परिचित, अक्षय कुमार होंगे होस्ट
मुंबई, 19 दिसंबर 2025: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) भारत के दर्शकों के लिए दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइज़ में से एक — ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ लेकर आ रहा है। वैराइटी मैगजीन द्वारा अमेरिकी टेलीविजन का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला एंटरटेनमेंट शो घोषित किया गया यह शो, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया का सबसे लोकप्रिय टीवी गेम शो दर्ज है और इसे डेटाइम एम्मी® अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग गेम शो से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब यह ग्लोबल मनोरंजन ब्रांड भारत में अपनी धमाकेदार एंट्री करने जा रहा है।
भारतीय संस्करण एक हाई-एनर्जी, स्टार-पावर्ड स्पेक्टेकल होगा, जिसकी अगुवाई करेंगे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार। टेलीविजन पर उनकी निरंतर लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी पांच सैटेलाइट प्रीमियर फिल्मों ने 2.5+ टीवीआर* पार किया है (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल के अनुसार, 2019–2025),जो उनकी जबरदस्त दर्शक पकड़ और विज्ञापनदाताओं के लिए आकर्षण को दर्शाता है।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया हाल के वर्षों के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड मीडिया लॉन्च में से एक की तैयारी कर रहा है, ताकि ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ एक ऐसा इवेंट बने जिसे कोई भी मिस न करना चाहे।
नेटवर्क के इकोसिस्टम (सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन × सोनी लिव) में मजबूती से स्थापित ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ विज्ञापनदाताओं को एक अनूठा अवसर देगा — टेलीविजन के जरिए विशाल ब्रांड-बिल्डिंग स्केल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सटीक एंगेजमेंट। यह सहज क्रॉस-स्क्रीन रणनीति ब्रांड्स को लिविंग रूम से लेकर मोबाइल तक एकसमान कहानी कहने का मौका देती है, वह भी स्केलेबल इम्पैक्ट और बेहतर रिकॉल के साथ।
यह सिर्फ एक फॉर्मेट लॉन्च नहीं, बल्कि कंटेंट और ब्रांड इंटीग्रेशन की एक नई क्रांति होगी, जो ग्लोबल आईपी की ताकत, स्टार-लीड गेम शो और सोनी लिव पर प्ले अलॉन्ग जैसी इंटरएक्टिविटी के साथ, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ भारत का अगला प्राइम-टाइम ब्लॉकबस्टर बनने जा रहा है — और 2026 के सबसे शक्तिशाली विज्ञापन प्लेटफॉर्म्स में से एक साबित होने वाला है।
हाईगेट एंटरटेनमेंट, एलएलसी ने इस फॉर्मेट को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया को लाइसेंस किया है और फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी भारतीय संस्करण का निर्माण एसपीएनआई के लिए कर रही है।
प्रतिक्रियाएँ:
नचिकेत पंतवैद्य, बिजनेस हेड, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, ने कहाः
“सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ने भारत में रियलिटी फॉर्मेट स्पेस में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और लगातार ऐसे ग्लोबल आईपी पेश किए हैं जो बड़े पैमाने पर दर्शकों को जोड़ते हैं। ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के साथ, हम अपने पोर्टफोलियो में एक और प्रतिष्ठित वैश्विक फ्रेंचाइज जोड़ रहे हैं, जो भारतीय घरों में हाई-एनर्जी मनोरंजन लेकर आएगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर आधारित हमारी रणनीति के तहत यह शो एक सशक्त ब्रांड-बिल्डिंग और एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म बनेगा, जो टेलीविजन और डिजिटल दोनों पर विज्ञापनदाताओं को बेमिसाल पहुंच और प्रभाव देगा।”
अभिनेता अक्षय कुमार ने कहाः
“‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ दुनियाभर में लाखों लोगों का पसंदीदा शो रहा है और इसके भारतीय संस्करण को दर्शकों तक लाने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। इसकी मल्टी-जेनरेशनल अपील और पज़ल सॉल्विंग का रोमांच इसे वैश्विक पसंदीदा बनाता है और मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय दर्शक भी इसे बेहद पसंद करेंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव की संयुक्त पहुंच के साथ, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ पहले से कहीं ज्यादा प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों को जोड़ेगा।


