- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मलेशिया गूंज उठा विजय के नाम से, एटली ने ‘वन लास्ट टाइम’ को बनाया लीजेंडरी मोमेंट
मलेशिया में हुए जन नेता, यानी थलपति विजय की आखिरी फिल्म के ग्रैंड ऑडियो लॉन्च ने फैंस और इंडस्ट्रीवालों के लिए इसे एक यादगार, इमोशनल और दिल छू लेने वाली शाम बना दिया। इस खास मौके पर मौजूद थे सुपरहिट डायरेक्टर एटली, जो यहां सिर्फ मेहमान बनकर नहीं, बल्कि उस सितारे का जश्न मनाने आए थे जिसकी लोकप्रियता और प्रभाव पर्दे से कहीं आगे, और पीढ़ियों के पार तक जाते हैं।
विजय और एटली का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि बेहद स्पेशल है। दोनों ने साथ में थेरी, मर्सल और बिगिल जैसी तीन मेगा ब्लॉकबस्टर्स दी हैं, जिन्होंने तमिल सिनेमा के इतिहास पर गहरी छाप छोड़ी है। यही वजह थी कि इस ऑडियो लॉन्च पर एटली की मौजूदगी अपने आप में इमोशन बन गई।
इवेंट का सबसे प्यारा पल तब आया, जब एटली ने अपनी स्पीच खत्म की और भावनाओं में बहकर सीधा स्टेज पर विजय के पास दौड़ पड़े और उन्हें गले लगा लिया। स्टेडियम में मौजूद भारी भीड़ ने तालियों और चीयर्स से आसमान गूंजा दिया।
“वन लास्ट टाइम” को लेकर चल रही भावनाओं पर बोलते हुए एटली ने कहा, “मुझे नहीं पता लोग ‘वन लास्ट टाइम’ को कैसे परिभाषित करते हैं, लेकिन जिस विजय को मैं जानता हूं, उसने हर काम ऐसे किया है जैसे यही आखिरी बार है। हर सीन, हर शॉट उसने ऐसे दिया जैसे—ये आखिरी मौका है, और मुझे अपना बेस्ट देना है।”
उन्होंने विजय के आइकॉनिक किरदारों को याद करते हुए कहा, “वो ‘वन लास्ट टाइम’ आईपीएस विजय कुमार था। वो ‘वन लास्ट टाइम’ थलपति वेट्टरी मारन था। वो ‘वन लास्ट टाइम’ रायप्पन था। और मुझे लगता है, अब ‘वन लास्ट टाइम’ है—जननायक… जन नेता।”
एटली ने न सिर्फ स्टार विजय की तारीफ की, बल्कि इंसान विजय के बारे में भी दिल छू लेने वाली बातें कहीं। उन्होंने बताया कि कैसे विजय ने उन्हें एक दिन कहानी लिखने के लिए प्रेरित किया और कहा—“लिखो, मैं करूंगा”—और ऐसी बड़ी दिलवाली बातें आमतौर पर सुपरस्टार्स से बहुत कम देखने मिलती हैं।
मलेशिया में हुए इस ऑडियो लॉन्च में लगभग 90,000 से ज्यादा फैन्स की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि थलपति विजय का स्टारडम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बेमिसाल है।
केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले, वेंकट के. नारायण द्वारा निर्मित जन नेता में थलपति विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और प्रियामणि नजर आएंगी। फिल्म की भव्य रिलीज 9 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में होने वाली है।


