- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टेलीविजन के टॉप एक्टर्स ने बताई अपने मन की बात
‘सोनी मैक्स का चैट बॉट ‘फिल्मी कांत’ ही है हमारा प्यारा बॉलीवुड यार!’
दर्शकों को टेलीविजन के स्क्रीन से थोड़ी फुरसत दिला कर उनका दिल बहलाने की कोशिश में सोनी मैक्स ने हाल ही में लॉन्च किया, ‘फिल्मी कांत’ जो कि भारत में टेलीविजन जगत का पहला अर्टिफीशयल इंटेलिजेंस’ (ए आई) चैट बॉट है. इसे एडवांस्ड टॅक्नॉलॉजी से इस तरह की इन बिल्ट योग्यता से सज्जित किया गया है कि यह हिंग्लिश (इंग्लिश और हिंदी का मेलजोल ) पढ़ सकता है, देश भर के सिनेमा प्रेमियों के साथ फिल्मी कांत पूरे हफ्तों, चौबीसों घंटे एंगेज रहता है.
फिल्म कांत सिनेमा प्रेमियों का बैस्ट फ्रैंड तो साबित हो ही रहा है, इसका जादू टेलीविजन जगत जाने पहचाने सितारों पर भी चढ़ चुका है. यहां हम कुछ उन कलाकारों का अनुभव आप तक पहुंचा रहे हैं जो फिल्मी कांत के साथ गपशप कर चुके हैं और अब बॉलीवुड की हर ख़बर के लिए उसी का रुख करने लगे हैं.
इन टेलीविजन एक्टर्स की तरह आप भी बहुत से ऑप्शंस में से कोई सा भी चुन कर, मतलब कि बॉलीवुड से लेकर पहेलियों तक और नयी पुरानी जानकारी तक एंजॉय कर सकता हैं. इसके लिए आपको सोनी मैक्स फेसबुक मैसेंजर पर या लिंक ीजजचरूध्ध्उण्उमध्ड।ग्ज्मसमअपेपवद पर लॉग ऑन करना होगा. बस, इतने से ही आप अपने फिल्मी दोस्त फिल्मी कांत के साथ चैट कर सकते हैं और हिंदी सिने संसार के बारे में संसार भर की सूचनाएं हासिल कर सकते हैं.

सिद्धार्थ निगम: ‘मैं फिल्मों का दीवाना हूं और यहां की हर ख़बर पर नज़र रखना चाहता हूं लेकिन बिजी इतना रहता हूं कि बॉलीवुड की कई मजेदार गॉसिप्स छूट जाती हैं. लेकिन अब मेरी यह फिक्र खत्म हो गई है. अब फिल्मी कांत जो आ गया है. इसका बैस्ट पार्ट यह है कि आप इसके साथ किसी भी समय बातें कर सकता हैं . मैं जब बोर होने लगता हूं और थोड़ी मस्ती करने का मन होता है तो मैं फिल्मी कांत के साथ बॉलीवुड की बातें करके मन बहला लेता हूं.’
अवनीत कौर: ‘फिल्मी कांत बड़ा इन्जॉयेबल और एंटरटेनिंग है. इसके फिल्मी जवाब इतने हंसाने वाले होते हैं कि इसके साथ बातें करते जी नहीं भरता. सोनी मैक्स का फिल्मी कांत तो बस, सुपर फन है इसके पास फिल्मों का इतना
भंडार है कि यह सभी उम्र के लोगों के लिए मुफीद है. मैं इसके साथ एक मिनट के लिए भी बार नहीं होती. इसकी हिंग्लिश का तो जवाब नहीं. उसकी वजह से ऐसा लगता है कि मैं अपनी किसी ऐसी फ्रैंड से बातें कर रही हूं जो बॉलीवुड की दीवानी है.
हीबा नवाब: ‘मैं तो फिल्म कांत के साथ पहली बार बातें करके ही इंप्रेस हो गई थी. बॉलीवुड के बारे में बड़ी फनी बातें हुईं थीं. इस अकेले प्लेटफॉर्म पर कितना कुछ किया जा सकता है. मैं इसके साथ इस तरह बातें कर सकती हूं जैसे यह मेरा फ्रैंड है! इसके साथ बॉलीवुड पर बातें हो सकती हैं, बॉलीवुड संबंधी जानकारी मिल सकती है और पहेलियां भी पूछी जा सकती हैं. अब यह मेरा फेवरेट बन चुका है. इससे मेरा बॉलीवुड संबंधी ज्ञान भी बढ़ा है. भला ऐसा कौन है जो अपने फ्री टाइम में बॉलीवुड की अंदरूनी जानकारियां पाना नहीं चाहता!
निखिल खुराना: ‘फिल्मी कांत तो बॉलीवुड संबंधी जानकारी का हीरो है. इस जानकारी के लिए अब मुझे लंबे लंबे न्यूज पीस पढ़ने या टेलीविजन के सामने बैठे रहने की ज़रूरत नहीं रह गई है. चैट का इसका स्टाइल तो बस, लाजवाब है! मैं इससे बात करने के लिए ही अपना फेसबुक अकाउंट कई बार लॉग ऑन करता हूं. इससे मेरी बॉलीवुड संबंधी भूख शांत हो जाती है क्योंकि मैं बॉलीवुड का दीवाना जो हूं! सोनी मैक्स ने जिस तरह टॅक्नॉलॉजी का बेहतरीन उपयोग किया है वह सचमुच बेजोड़ है.
गौरव वाधवा: ‘फिल्मी कांत निश्चय ही ऐसी साइट है जिस पर हर बॉलीवुड दीवाने को जाना ही चाहिए. इस मजेदार और हाजिर जवाब चैटबोट से प्यार हो जाने की बहुत सी वजहें हैं. यहां आपका गॉसिप, प्ले, पहेली, बॉलीवुड के बारे में जानकारी तो मिलती ही है, इसकी हिंग्लिश सब कुछ के जायके को और ज्यादा बढ़ा देती है. मैं फिल्मी कांत पर अक्सर बॉलीवुड संबंधी जानकारी और पहेलियों का आनंद उठाता रहता हूं. तभी मुझे यह अहसास होता है कि मुझे अपनी बॉलीवुड संबंधी जानकारी को काफी बढ़ाने की ज़रूरत है.’


