- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
असिस्टेंट डायरेक्टर से को-स्टार तक: 5 बॉलीवुड जोड़ियाँ जिनका सफर हुआ पूरा सर्कल
कैमरे के सामने चमकने से पहले कई बॉलीवुड कलाकारों ने कैमरे के पीछे काम करके अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर बड़े सितारों के साथ काम किया और कुछ सालों बाद उन्हीं सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर अपने करियर का फुल-सर्कल मोमेंट पूरा किया। अभिनय में आने से पहले उन्होंने फिल्ममेकिंग की बारीकियों को समझा। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बॉलीवुड जोड़ियों के बारे में।
वरुण धवन – शाहरुख खान
वरुण धवन ने 2010 में शाहरुख खान की फिल्म माय नेम इज़ खान में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बतौर अभिनेता डेब्यू किया। साल 2015 में वरुण ने दिलवाले में शाहरुख खान के साथ को-लीड के तौर पर काम किया और दर्शकों का दिल जीता।

रणबीर कपूर – ऐश्वर्या राय बच्चन
रणबीर कपूर ने अभिनेता बनने से पहले 1999 की फिल्म आ अब लौट चलें में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थीं। बाद में रॉकस्टार और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों से पहचान बनाने के बाद, रणबीर ने 2016 में ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या के साथ स्क्रीन शेयर कर फुल-सर्कल मोमेंट पूरा किया।

समारा तिजोरी – भूमि पेडनेकर
समारा तिजोरी ने बॉब बिस्वास और मासूम जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। लेकिन स्क्रीन पर आने से पहले उन्होंने भूमि पेडनेकर की फिल्म भूत: पार्ट वन – द हॉन्टेड शिप में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। अब समारा अपनी आने वाली सीरीज़ दलदल में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाली हैं।

शनाया कपूर – जाह्नवी कपूर
शनाया कपूर ने आंखों की गुस्ताखियां से अभिनय की शुरुआत करने से पहले, 2020 में जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। बाद में फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के पहले सीज़न में शनाया ने जाह्नवी के साथ स्क्रीन शेयर की।

ऋतिक रोशन – शाहरुख खान
ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड के ग्रीक गॉड बनने से पहले 1995 की फिल्म करण अर्जुन में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान थे। बाद में 2001 में कभी खुशी कभी ग़म में ऋतिक ने शाहरुख खान के साथ को-लीड रोल निभाकर बड़ा मुकाम हासिल किया।
इन कलाकारों ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और बाद में उन्हीं सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर अपने करियर का खूबसूरत फुल-सर्कल मोमेंट पूरा किया।


