- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
शुभमन गिल बने ‘बॉलर्स चैंपियन’ का नया चेहरा, APS ने परफॉर्मेंस पेट न्यूट्रिशन के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की शुरुआत की
मुंबई, 24 फरवरी, 2026: एल्लाना पेट सॉल्यूशंस (APS) के किफायती प्रीमियम डॉग न्यूट्रिशन ब्रांड ‘बॉलर्स’ ने अब ‘बॉलर्स चैंपियन’ को बाजार में उतारा है। ये नई रेंज तंदुरुस्त और बेहद फुर्तीले कुत्तों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो किफायती मूल्य पर उपलब्ध है और जाने-माने क्रिकेट स्टार शुभमन गिल इसका चेहरा बने हैं।
चैंपियन को बेहद खास सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया गया है, जिसका उद्देश्य ऐसे कुत्तों को सहारा देना है जिन्हें एनर्जी की कमी महसूस होती है, या फिर जिनको थोड़े और न्यूट्रिशन की ज़रूरत होती है। संतुलित मात्रा में पोषक तत्वों वाले, विज्ञान पर आधारित और पशु चिकित्सकों की कसौटी पर खरे इस रेंज को ऐसे तैयार किया गया है, जो कुत्तों की शारीरिक क्षमता, मांसपेशियों की मजबूती और कुल मिलाकर उनकी फुर्ती बनाए रखने में मददगार है। चैंपियन की पैकेजिंग भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी से प्रेरित है, जो पहली नजर में ही मज़बूती, बुलंद हौसले और मुकाबला करने के जज्बे को दर्शाता है। साथ ही पालतू जानवरों की परवरिश करने वाले उन लोगों के लिए बेहद की किफायती भी है, जो कम कीमत पर बेहतरीन पोषण की उम्मीद रखते हैं।
शुभमन गिल की बेहद दमदार डिजिटल फिल्म के जरिए इसे लॉन्च किया गया, जिसमें एक दिग्गज एथलीट की तैयारी और कुत्तों की चुस्ती-फुर्ती के बीच समानता दिखाई गई है। मुख्यधारा के खेल विज्ञापनों की तर्ज पर बना यह कैंपेन अच्छी तरह से व्यवस्थित ट्रेनिंग के माहौल और अनुशासित प्रदर्शन को दिखाता है, जिसमें पोषण को शारीरिक क्षमता और फुर्ती बढ़ाने वाली सबसे अहम चीज के रूप में पेश किया गया है।
कैंपेन का लिंक: The future of champions starts here! Introducing Champion by Bowlers Pet Food
लॉन्च के मौके पर अपनी राय जाहिर करते हुए, एल्लाना कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री मनीष बंदलिश ने कहा, “एल्लाना पेट सॉल्यूशंस में हमने ऐसी रेंज को पेश करने पर विशेष ध्यान दिया, जो सही मायने में लाइफस्टाइल की ज़रूरतों को पूरा करे। पालतू जानवरों की परवरिश करने वाले कई लोग अपने कुत्तों की चुस्ती-फुर्ती के स्तर में बदलाव महसूस करते हैं और अक्सर भरोसेमंद न्यूट्रिशनल सॉल्यूशन की तलाश में रहते हैं। चैंपियन को वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया है जो पशु चिकित्सकों की कसौटी पर खरा उतरता है, और यह कुत्तों की सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ बेहद किफायती भी है। इससे जाहिर है कि हम हमेशा से ही भारत में पालतू पशुओं की रोज़ाना देखभाल को बेहतर बनाने के संकल्प पर कायम रहे हैं।”
बॉलर्स चैंपियन के 1 किलोग्राम पैक की शुरुआती कीमत ₹199 है।
ये रेंज देश के हर हिस्से में सभी बड़े पेट स्पेशलिटी रिटेलर्स और जीटी चैनल के माध्यम से उपलब्ध होगी।


