- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऑरेलिया ने अनन्या पांडे के साथ पेश किया ‘स्प्रिंग समर-26’ कलेक्शन; लेटेस्ट इंडियन वियर ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति की मजबूत
राष्ट्रीय, फरवरी, 2026: आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले भारत के सबसे पसंदीदा एथनिक वियर ब्रांड ऑरेलिया ने अपने ‘स्प्रिंग समर-26’ कलेक्शन के साथ इंडियन वियर के लेटेस्ट ट्रेंड्स के लिए अपनी पहचान को और मजबूत किया है। यह कलेक्शन एक जीवंत अभियान #HameshaTrending के तहत लॉन्च किया गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे नजर आ रही हैं।
ऑरेलिया हमेशा से उन युवा और फैशन के प्रति जागरूक महिलाओं की पहली पसंद रही है, जो अपनी भारतीय जड़ों से जुड़ी रहते हुए नए-नए फैशन ट्रेंड्स के साथ अपडेट रहना चाहती हैं। इस नए कलेक्शन के माध्यम से ब्रांड उन महिलाओं को सलाम कर रहा है, जो हर दिन आत्मविश्वास से भरपूर और सहज रूप से स्टाइलिश दिखना चाहती हैं।
‘स्प्रिंग समर-26’ कलेक्शन इंडियन वियर के सबसे नए ट्रेंड्स को सामने लाता है। इसमें कुर्ते के नए डिज़ाइन, आरामदायक को-ऑर्ड सेट्स, आकर्षक स्लीव्स, खास नेकलाइन, सौम्य पेस्टल रंग और खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट्स शामिल हैं। कॉटन और हल्के ब्लेंड्स जैसे आरामदायक और हवादार फैब्रिक्स में तैयार यह कलेक्शन कंफर्ट और मौसम के अनुकूल पहनावे को प्राथमिकता देता है। आसान फिटिंग और मिक्स-एंड-मैच करने योग्य ये परिधान इसे रोजमर्रा के उपयोग, त्योहारों, गर्मियों के समारोहों और यात्रा के लिए बेहद वर्सेटाइल बनाते हैं।
आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (टीसीएनएस डिवीजन) के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री अनंत डागा ने कहा, “ऑरेलिया हमेशा उन महिलाओं की पहली पसंद रही है जो बदलते फैशन के साथ हमेशा अप-टू-डेट रहना चाहती हैं। हम इंडियन वियर में लेटेस्ट ट्रेंड्स के लिए ऑरेलिया को और भी मजबूत बना रहे हैं। हमारा ‘स्प्रिंग समर-26’ कलेक्शन और #HameshaTrending कैंपेन इसी बात को दिखाता है कि हम फैशन में आगे रहना चाहते हैं। साथ ही, हमारा फोकस है कि फैशन सबके लिए आसान, आरामदायक और हर किसी के लिए उपलब्ध हो। युवाओं से अनन्या का अच्छा कनेक्शन हमारे इस विजन को और मजबूत करता है। यह ब्रांड के बढ़ने के लक्ष्यों से भी पूरी तरह मेल खाता है।”
नौ अलग-अलग ‘ट्रेंड स्टोरीज’ में पेश किया गया SS’26 कलेक्शन ऑरेलिया के सबसे मजबूत और प्रासंगिक डिजाइन पिलर्स को दर्शाता है। इस सीजन में कुर्तों, ड्रेसेज़, काफ्तान, को-ऑर्ड सेट्स और थ्री-पीस परिधानों में बोल्ड फ्लोरल्स का दबदबा है। वहीं, को-ऑर्ड सेट्स एक मुख्य वार्डरोब कैटेगरी के रूप में अपनी जगह और मजबूत कर रहे हैं, जो अपने आरामदायक फिट के कारण कामकाज और फुर्सत के पलों, दोनों के लिए उपयुक्त हैं। हल्के ब्लेंड्स में तैयार समर डेनिम्स कुर्तों, वेस्टकोट सेट्स और समर ड्रेसेज़ के जरिए डेनिम को एक नया और हवादार रूप देते हैं।
कलेक्शन को वेस्टकोट सेट्स, स्पेगेटी स्ट्रैप और हॉल्टर नेकलाइन और भी आकर्षक बनाते हैं, जिन्हें सुनहरे धूप भरे दिनों और मॉडर्न स्टाइल स्टेटमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। विरासत से प्रेरित फरशी सलवार अब आरामदायक फैब्रिक्स और आधुनिक अंदाज़ में फिर से पेश की गई है, जबकि शिफली डिटेलिंग कुर्तों, पलाज़ो और को-ऑर्ड सेट्स में कलात्मकता और हल्केपन का अहसास जोड़ती है। यह कलेक्शन मॉम एंड मी रेंज के माध्यम से ऑरेलिया के लाइफस्टाइल-आधारित डिजाइन दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाता है, जिसमें माँ और बेटी के लिए एक जैसे रंगों, फैब्रिक्स और डिज़ाइन वाले आकर्षक परिधान उपलब्ध हैं।
स्प्रिंग समर-26 के साथ ऑरेलिया यह स्पष्ट करना चाहता है कि ट्रेंड के साथ चलना मुश्किल नहीं होना चाहिए—यह सहज, समावेशी और आपकी अपनी पहचान से जुड़ा हो सकता है।
‘स्प्रिंग समर-26’ कलेक्शन अब देशभर में ऑरेलिया स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।


