- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फीनिक्स सिटाडेल मॉल में ‘सिम्फनी ऑफ स्ट्रेंथ’ के साथ नारी शक्ति का भव्य उत्सव
700 से अधिक महिलाओं ने की सहभागिता
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फीनिक्स सिटाडेल मॉल में ‘सिम्फनी ऑफ स्ट्रेंथ’ शीर्षक से नारी शक्ति को समर्पित एक भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में 700 से अधिक महिलाओं ने एक साथ भाग लेकर महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और उपलब्धियों का उत्सव मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, संघर्ष और सफलता की कहानियों को मंच देना तथा समाज में उनकी भूमिका को सम्मानित करना रहा।
इस आयोजन की परिकल्पना और नेतृत्व उन्नति सिंह ने किया, जो उन्नति सिंह एजुकेशन – द फिनिशिंग स्कूल की संस्थापक हैं। यह संस्थान विश्व के 72 देशों में प्रतिभाओं को निखारने और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में फैशन, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी पहचान, प्रतिभा और आत्मबल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “शो देवी” थीम पर आधारित विशेष रैंप शो रहा, जो नारी शक्ति और दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतीक था। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और गरिमा के साथ रैंप वॉक करते हुए यह संदेश दिया कि महिला केवल सौंदर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, पहचान और आंतरिक शक्ति की भी मिसाल है।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथि, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और प्रभावशाली हस्तियां भी उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, सकारात्मकता और एकजुटता का वातावरण बना रहा।
फीनिक्स सिटाडेल मॉल के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम इस बात का उदाहरण बना कि जब उद्देश्य, जुनून और सकारात्मक सोच एक साथ आते हैं तो समाज में बड़ा बदलाव संभव होता है। यह आयोजन केवल एक फैशन शो नहीं बल्कि एक ऐसा मंच बना जिसने महिलाओं को आगे बढ़ने, एक-दूसरे का सहयोग करने और जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उन्नति सिंह ने कहा कि “सिम्फनी ऑफ स्ट्रेंथ केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक भावना है, जो हर महिला के भीतर मौजूद शक्ति और आत्मविश्वास का उत्सव है।”
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इनमें सिद्धायनी पत्नी को आइकॉनिक वुमन ऑफ द ईयर, डॉ. नीरजा पुराणिक को लाइफटाइम लेगेसी अवॉर्ड, किरण बहादुर सिंह को एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड, टिमसी राय को अनस्टॉपेबल स्पिरिट अवॉर्ड, श्रेष्ठा गोयल को एक्सीलेंस इन एंटरप्रेन्योरशिप अवॉर्ड, पूनम वोहरा को हॉस्पिटैलिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड, प्रियंका मोक्षमार को इमर्जिंग बिजनेस विजनरी अवॉर्ड, सुरभि शाह को वुमन इन इनोवेशन एंड स्ट्रेटेजी अवॉर्ड, आशा नैयर को करियर मेंटरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड, अलका सैनी को रूरल एंड ग्रासरूट्स लीडरशिप अवॉर्ड, जैस्मिन लुल्ला को फूड एंड पैटिसरी एक्सीलेंस अवॉर्ड, शोभा चौधरी को इंडियन म्यूजिक एंड कल्चर में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसके अलावा रेखा पंडित को कुलिनरी एक्सीलेंस अवॉर्ड, नेहा वसैनी को एक्सीलेंस इन एनवायरनमेंटल स्टेवार्डशिप अवॉर्ड, अंकिता पालरेचा को एजुकेशन एंड कम्युनिटी इम्पैक्ट अवॉर्ड, डॉ. मनजीत भाटिया को हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड, खुशबू बनवारी को एक्सीलेंस इन यंग एंटरप्रेन्योरशिप अवॉर्ड, पलक नरवरिया को स्पिरिट ऑफ करेज एंड इंस्पिरेशन अवॉर्ड, ऋचा पाटवर्धन को आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी अवॉर्ड, सपना खटपाल को आर्टिस्ट एम्पावरमेंट अवॉर्ड और भारती पंजवानी को बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मिसेज नजमा खान को पब्लिक सर्विस एंड सिविक लीडरशिप अवॉर्ड, सीमा ताज को आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू हॉस्पिटैलिटी अवॉर्ड, किमी और रिका जैन को एक्सीलेंस इन ब्यूटी इनोवेशन अवॉर्ड, ललिता धूपर को एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जहारा सेठजीवाला को इमर्जिंग यूथ अचीवर अवॉर्ड, अनोखी पटेल को ब्यूटी इनोवेशन अवॉर्ड, करुणा जैन को आर्टिस्ट्री एंड स्टाइलिंग अवॉर्ड, अर्पणा जैन को करियर गाइडेंस एक्सीलेंस अवॉर्ड और दिव्या पांडे को ब्यूटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की। ‘सिम्फनी ऑफ स्ट्रेंथ’ ने न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी मजबूती से आगे बढ़ाया। यह आयोजन अपने पीछे प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा की ऐसी छाप छोड़ गया जो भविष्य में और भी बड़े सामाजिक प्रयासों को जन्म देगी।


