- प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री
- ईवी बसें बदल देंगी पूरे एमपी का ट्रांसपोर्ट सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सम्युक्ता ने बताया इस साल कैसे मनाएंगी अपना बर्थडे, ‘आई वॉन्ट टू कीप इट सिंपल एंड क्लोज़ टू मायसेल्फ’
- वामिका गब्बी, जॉन अब्राहम, रवीना टंडन, अनंत अंबानी, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को सिने काइंड अवॉर्ड्स 2026 में मिलेगा सम्मान
- एकत्रा ज्वेल्स के साथ NOT JUST ONE को क्रिएट करने पर जेनिफर विंगेट: ‘मैंने 20 साल अलग-अलग महिलाओं के किरदार निभाने में बिताए हैं। इसके साथ मुझे अपना कुछ क्रिएट करने का मौका मिला’
पी.एन.गाडगीळ ज्वेलर्स ने हासिल किया महत्वपूर्ण पड़ाव
10,000 करोड़ रुपये के रेव्हेन्यू का पड़ाव पार गुढी पाडवा के दिन ज्वेलरी की बिक्री में वर्षागणिक 38 प्रतिशत वृद्धि
पी.एन.गाडगीळ ज्वेलर्स ने आर्थिक वर्ष 2025-26 में 10,000 कोटी रूपये के रेव्हेन्यू का पड़ाव हासिल किया है. यह उपलब्धि व्यवसाय में गति की मजबूत दर्शाती है. साथ ही गुढी पाड़वा के शुभ अवसर पर कंपनी ने 170.7 करोड़ रुपये की बिक्री की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक है.
सोने का विभाग रेव्हेन्यू वृद्धि के लिए मुख्य चालक रहा है, जिसके रेव्हेन्यू में वर्षागणिक 35 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है. इसके साथ ही हीरे और चांदी के विभाग में क्रमशः 61 प्रतिशत और 118 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है.
पी.एन.गाडगीळ ज्वेलर्स के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक डॉ.सौरभ गाडगीळ ने कहा की, 10,000 करोड़ रुपये के रेव्हेन्यू का आंकड़ा पार करना हमारे सफर का एक महत्वपूर्ण क्षण है और यह पड़ाव पार करना हमारी लंबे समय से रही आकांक्षा थी. यह उपलब्धि हमारे ग्राहकों के विश्वास और हमारे कर्मचारियों के निरंतर समर्पण का प्रमाण है.सभी के सामूहिक प्रयासों से ही यह सफलता संभव हो पाई है.
गुढी पाडवा हमारे लिए हमेशा से एक महत्वपूर्ण त्योहार रहा है. इस वर्ष सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद सभी बाजारों में ग्राहकों का जोरदार प्रतिसाद मिला है, जिससे 170.7 करोड़ रुपये की बिक्री हुई.यह हमारे ब्रांड की मजबूती और विभिन्न श्रेणियों व बाजारों में हमारी निरंतर सफलता को दर्शाता है.
हम इस कामगिरी को इसी तरह से आगे भी बनाए रखने के लिए आशावादी हैं. अभी शुरू हुए शादियों का सीजन, नए बाजारों में विस्तार और आकर्षक डिज़ाइन व बेहतर मूल्य प्रदान करने पर हमारा सातत्यपूर्ण ध्यान के चलते हम वित्तीय वर्ष की समाप्ति सफलतापूर्वक करने के लिए तैयार है.


