- कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम
- Shimmer Gowns to Lavender Ethnics: Triptii Dimri Serves a Blend of Traditional and Modern Fashion
- Pooja Hegde Shares Wholesome BTS Clicks with Thalapathy Vijay as Jana Nayagan Releases, Pens ‘One Last Time’
- Bhumi Satish Pednekkar Requests Sonam Wangchuk to End his Indefinite Fast, Says "Your concerns have resonated with people across the country, and we are beginning to see progress"
- प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
जितने शुद्ध आप होंगे, उतनी बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा पाएंगे
प्रभु नित्यानंद चरण जी महाराज का, FLO इंदौर को, संदेश
जीवन की उथल-पुथल के बीच – शांति और आंतरिक शक्ति प्राप्त करने के लिए, फ्लो इंदौर ने, एक भावपूर्ण आध्यात्मिक उपचार एवं प्रवचन सत्र का आयोजन किया। श्रीमद् भगवद्गीता के भगवान श्रीकृष्ण के शाश्वत उपदेशों से प्रेरित यह कार्यक्रम सदस्यों के लिए एक दिव्य अनुभव साबित हुआ।
फ्लो इंदौर, हमेशा से ही अपने सदस्यों के लिए सार्थक और आंतरिक-बाह्य दोनों स्तरों पर प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित करता आया है। इसी परंपरा को निभाते हुए, इस विशेष सेशन में, प्रसिद्ध आध्यात्मिक मार्गदर्शक, प्रभु नित्यानंद चरण जी महाराज (ISKCON चौपाटी, मुंबई से) को आमंत्रित किया गया।
हॉल भक्तिमय सदस्यों से खचाखच भरा था। कार्यक्रम की शुरुआत आत्मा को छू लेने वाले भजन “अच्युतम केशवम्” से हुई, जिसने चारों ओर पवित्रता और भक्ति का वातावरण बना दिया। फ्लो सदस्यों, सुश्री अनुपमा बोथरा और सुश्री नेहा मुंशी ने सुंदर ढंग से मंच संचालन किया।
इस अवसर पर प्रभु नित्यानंद चरण जी महाराज ने फ्लो इंदौर कमिटी सदस्यों के वर्ष भर की कड़ी मेहनत के लिए व्यक्तिगत सम्मान किया।
प्रभु जी ने सरल, हृदयस्पर्शी भाषा में जीवन के व्यावहारिक सिद्धांत बताए और सदस्यों के सवालों के जवाब दिए. उनके कुछ जवाब है-
असंतोष क्यों? – सोशल मीडिया छोड़ें, तुलना, आलोचना, शिकायत – मन के तीन कैंसर हैं। आध्यात्मिक गहराई से FOMO हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।
दबाव और अलग-थलग महसूस क्यों? – प्रेम की चाहत गलत जगह ढूंढते हैं। कृष्ण कहते हैं – महासागर की तरह गहरे बनो, नदियां मिलें तो भी प्रभावित न हों। अपेक्षाएं छोड़ो।
दुनिया में लड़ाई-झगड़े क्यों? – कलियुग है, अधर्म बढ़ रहा है। शुद्ध जीवन जियो, धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा।
डिप्रेशन क्यों बढ़ रहा है? – आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिकता की कमी। अच्छे कर्मों से सुख, पापों से दुख – तराजू का जो पलड़ा भारी, वही फल मिलेगा। सही पक्ष का भरपूर अर्जन करो।
मन को कैसे नियंत्रित करें? – अभ्यास और वैराग्य से। विचारपूर्वक जियो, शुद्धता सुख की गारंटी है। सच्चा सुख केवल आध्यात्मिकता से ही मिलता है।
चार कुंजियां – साधु-संग (सप्ताह में कम से कम एक बार), अच्छी धार्मिक किताबें, भगवान का नाम जप, भोजन पहले भगवान को अर्पित करो।
प्रभु जी ने श्रीकृष्ण के व्यवसाय सबक भी साझा किए: गुणवत्ता कभी न छोड़ें, लाभ का कुछ प्रतिशत दान करें।

कार्यक्रम के बेहद सफल आयोजन पर, फ्लो इंदौर की चेयरपर्सन, CA श्वेता अग्रवाल ने कहा – “फ्लो इंदौर हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ आंतरिक शांति और आध्यात्मिक विकास पर जोर देता आया है। हमने वर्ष भर सार्थक कार्यक्रमों का आयोजन किया है – जो न केवल बाहरी सफलता देते हैं, बल्कि भीतर की शांति भी प्रदान करते हैं। आज का यह आध्यात्मिक प्रवचन उसी दिशा में एक और कदम है, जहां प्रभु जी ने हमें जीवन की सच्ची कुंजियां सौंपीं – शुद्धता, वैराग्य, भक्ति और जिम्मेदारियों का निर्वहन।
अध्यक्ष निर्वाचित, आर्क. वंदना गुजराती ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


