- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पहले हम खुद पे काम कर ले उसके बाद ही हमारे व्यवसाय में वृद्धि होगी
यंग इंटरप्रेन्योर समिट हुई आयोजित
इंदौर. आज जितेश मनवानी द्वारा यंग इंटरप्रेन्योर समिट आयोजित की गई। सयाजी होटल में हुए इस 2 घंटे के कार्यक्रम में करीब 150 लोग शामिल हुए। जितेश एक यंग एन्त्रेप्रेंयूर कोच हैं और पिछले 8 वर्ष से इस फील्ड में कार्यरथ हैं।
यंग इंटरप्रेन्योर समिट युवा उद्यमियों को एक साथ लाने और उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास था ताकि वे अपना व्यवसाय नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।
वे कहते हैं की अगर आप खुद ही नहीं आगे बढ़ोगे तो आपका बिज़नेस कैसे आगे बढ़ेगा। उन्होंने इस बात पे ज़ोर दिया की पहले हम खुद पे काम कर ले उसके बाद ही हमारे व्यवसाय में वृद्धि होगी।
उन्होंने न्यूरो लिंगविस्टिक प्रोग्राम की एक तकनीक भी शेयर की जिसे वूश तकनीक के नाम से जाना जाता है। कुछ ऐसे बिजनेसमैन भी आये जो अच्छा बिज़नेस होने के बावजूद ऐसी ट्रेनिंग अटेंड करने के लिए आतुर रहते हैं।
राज शमनी जो खुद एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं एक बिजनेसमैन है, उन्होंने जितेशजी का इंट्रोडक्शन लिया। वे भी जितेश से ट्रेनिंग लेते हैं और अन्य बिजनेसमैन जैसे श्री पृथ्वी नवलानी जी ने भी अपना जितेश मनवानी की ट्रेनिंग्स का अनुभव शेयर किया। सिद्धार्थ कारडा, अमित सेठ और भी ऐसे कई इंटरप्रेन्योर इस समिट में शामिल हुए।
जितेश ने एक और बड़ी अच्छी बात कही की आपका माइंडसेट प्रोव्लम सॉलिं्वग माइंडसेट होना चाहिए। जब बिज़नेस करें तो पहले ये पूछ ले खुद से की मैं समाज की ऐसी कौनसी समस्या का हल दे रहा हूँ? क्या मेरा प्रोडक्ट या सर्विस लोगो की मदद कर रहा है ? ऐसे कितने ही बिज़नेस और स्टार्टअप्स हैं जो अब तक प्रॉफिट में नहीं हैं उदहारण के लिए ओयो रूम्स, रेडबस, पेटम आदि। अमेज़न के भी जेफ्फ बेजोज़ ने कितने साल बाद प्रॉफिट किया था। ये कम्पनीज समाज की किसी न किसी प्रॉब्लम को सोल्वे कर रही हैं।
इसके अतिरिक्त जितेश ने बताया की ज़रूरी नहीं के आपके पास बिजनस करने के लिए बड़े वर्क स्पेस और ढेर सारे एम्प्लाइज हो, जिसके वजह से आपका फिक्स्ड कॉस्ट बढ़ता है, आप छोटे वर्क स्पेस और कम एम्प्लाइज रख कर भी अपना बिजनस चला सकते हैं और आपकी फिक्स्ड कॉस्ट को बचा सकते हैं। आप कामो को फ्रीलांसर्स द्वारा आउटसोर्स कर सकते हैं और अपना कॉस्ट बचा सकते हैं।


