- कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम
- Shimmer Gowns to Lavender Ethnics: Triptii Dimri Serves a Blend of Traditional and Modern Fashion
- Pooja Hegde Shares Wholesome BTS Clicks with Thalapathy Vijay as Jana Nayagan Releases, Pens ‘One Last Time’
- Bhumi Satish Pednekkar Requests Sonam Wangchuk to End his Indefinite Fast, Says "Your concerns have resonated with people across the country, and we are beginning to see progress"
- प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
राजीव खंडेलवाल का ‘फ्रेंड ज़ोन’ पर मज़ेदार अंदाज़, ‘तुम हो ना’ में सबको हंसी से लोटपोट किया
08 मई 2026, मुंबई: तुम हो ना का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए एक बेहद मनोरंजक पल लेकर आ रहा है, जब अंकिता और उनके पति स्टेज पर अपनी प्यारी लव स्टोरी साझा करते हैं।
रिश्तों की अपनी जर्नी पर बात करते हुए अंकिता के पति ने खुलासा किया, “काफी टाइम तक फ्रेंड ज़ोन भी था हमारे बीच में।” यह सुनकर होस्ट राजीव खंडेलवाल ने उत्सुकता जताई और मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा, “फ्रेंड ज़ोन ये सच में कोई टर्म है? प्लीज़ इस पर रोशनी डालिए, ये फ्रेंड ज़ोन क्या होता है? अगर हम इस टर्म का सही ट्रांसलेशन करें, तो अगर हम कॉफी पीने जाएंगे, तो सिर्फ कॉफी पीने जाएंगे। फिर ये फ्रेंड ज़ोन कैसे हुआ? आप जब ये फ्रेंड ज़ोन बोल रहे हैं, मैं तब यही याद कर रहा हूं कि मैंने कितने लोगों को फ्रेंड ज़ोन किया था।”
मज़ेदार बातचीत को आगे बढ़ाते हुए अंकिता के पति ने राजीव की तारीफ करते हुए कहा, “आपको कौन फ्रेंड ज़ोन करेगा, जस्ट लुक ऐट यू, सर, यू आर सो हैंडसम।” इस पर राजीव ने हंसी-मज़ाक में निष्कर्ष निकाला, “पर कहते हैं ना, जो लोग इंतज़ार करते हैं, उसका फल हमेशा मीठा ही होता है।”
यह खुला-खुला और मज़ेदार एक्सचेंज शो में हंसी और रिलेटेबल मोमेंट्स लेकर आया, जिससे दर्शकों के लिए एपिसोड और भी दिलचस्प बन गया।
देखिए ‘तुम हो ना’, राजीव खंडेलवाल के साथ, सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर।


