- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
‘हम तो हैं इंदौरी’ हुआ रिलीज, इंदौरियों ने ही गया और बनाया
यूट्यूब पर एक ही घंटे में मिले हजारो व्यूज।
इंदौर,। राभो फिल्म्स (Rabho Films) का गाना ‘हम तो हैं इंदौरी’ 13 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। शाम को गाने से जुड़े सभी कलाकारों ने सी-21 मॉल में एक फ़्लैश मॉब भी किया।
ये इंदौर के पहला डांसिंग एंथम है, जिसे तथागत बैरागी ने लिखा है। कंपोजर है जयदीप होरा। इंदौरी गाने को इसी तरह का अंदाज देने के लिए राभो फिल्म्स के राहुल भोसले ने इंदौरी भाषा, यहां का मशहूर और पसंदीदा खाना और साथ ही यहां से निकले फिल्मी कलाकारों के बारे में बताया है। पूरा गाना इंदौर के ही रीजनल पार्क में शूट किया गया है। गाने को आवाज दी है तथागत और सूरज ने।
गाने में इंदौर की सभी खास बातों और जगहों के बारे में जानकारी दी गयी है। मस्ती और युवाओं के मस्तीभरे अंदाज में बना ये गाना पहले ही दिन युवाओं के दिल और जुबान तक पहुंच गया है। गाने में कोरियोग्राफी अभय नेगी, सिनेमेटोग्राफी पार्थ जैन और अदाकारी कैशिक राय ने की है।
राहुल कौशिक ने बताया कि वे शौकिया तौर पर कॉमेडी वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल ‘राभो’ पर पोस्ट करते रहते हैं। इंदौर के लिए कुछ अलग करने की चाह ने ये वीडियो बनवा दिया। सफाई से बनी दुनियाभर में पहचान के अलावा भी कई और खासियतों से मैं रूबरू करवाना चाहता था। ये गाना डांसिंग ट्रेक है और एक ही टेक में पूरा गाना शूट हुआ है। इंदौर के कई डांसर भी इस गाने में नजर आएंगे।


