- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोमोलिका अपने ‘निका’ के साथ स्टारप्लस पर लौट आई है
टेलीविजन जगत की प्रसिद्ध खलनायिका कोमोलिका 18 सालों के लंबे अंतराल के बाद वापसी को तैयार है। ‘कसौटी जिंदगी के’ के साथ कोमोलिका घर-घर में मशहूर हो गई थी और वह छोटे परदे की सबसे चहेती ‘बैड गर्ल’ बन गई थी।
दर्शकों ने उसे काफी पसंद किया था। जब से इस शो का रीबूट शुरू हुआ है, हर कोई उस बैड गर्ल को लेकर अटकलें लगा रहा है, जिसे लोग नफरत के लिये प्यार करते हैं। आखिर वह इंतजार खत्म हुआ! उस चर्चित किरदार को कोई और नहीं, बल्कि काबिल अभिनेत्री हिना खान निभाने वाली हैं।
अक्षरा के नाम से मशहूर, स्टारप्लस के सबसे ज्यादा लंबे समय से चलने वाले शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की घूंघट में रहने वाली, आम बहू हिना पहली बार खलनायिका के रूप में नजर आयेंगी।
कोमोलिका का किरदार निभाने के लिये उत्साहित हिना कहती हैं, ‘’कोमोलिका का किरदार निभाना बेहद रोमांचक अनुभव है, वैसे इसके साथ दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की काफी बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है।
कोमोलिका घर-घर में चर्चित हो गई थी, जो लोगों को आज भी याद है। वह आज भी दर्शकों के दिलो-दिमाग में बसी हुई है। मैं पुराने किरदार की वह पहचान बरकरार रखने की कोशिश करूंगी, लेकिन एक नये स्पिन के साथ।‘’
वह आगे कहती हैं, ‘’कोमोलिका एक आम खलनायिका नहीं है, उसके कई रंग हैं और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है उसकी परतें खुलती जाती हैं। यही वजह थी कि मैं इस किरदार को निभाने के लिये प्रेरित हुई थी। दर्शक मुझे बिलकुल नये रूप में देखेंगे। मैं हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती हूं, जो एक कलाकार के तौर पर मुझे आगे बढ़ाये।‘’
यह देखना दिलचस्प होगा कि जब कोमोलिका की नजर अनुराग पर पड़ेगी, तो क्या होगा। किस तरह वह दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी ‘कसौटी जिंदगी के’ शो की मुख्य जोड़ी अनुराग और प्रेरणा के रिश्ते का रुख बदल देगी।


