- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
सोनी मैक्स लेकर आ रहा है सबसे बड़ा पारिवारिक उत्सव आमिर खान अभिनीत ‘सितारे ज़मीन पर’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 31 मई को
· दिल छू लेने वाला यह स्पोर्ट्स ड्रामा पूरे भारत में परिवारों के लिए टीवी स्क्रीन पर लेकर आएगा मनोरंजन का शानदार अनुभव, सिर्फ सोनी मैक्स पर
·
मुंबई, 19 मई 2026: थियेटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज़बरदस्त सफलता के बाद, आमिर खान स्टारर सितारे ज़मीन पर अब अपने वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के लिए तैयार है। यह फिल्म रविवार, 31 मई को दोपहर 1 बजे सोनी मैक्स पर प्रसारित होगी। हंसी, खुशी और भावनाओं से भरपूर यह कहानी देशभर के परिवारों को एक साथ बैठकर देखने का मौका देगी। सितारे ज़मीन पर ने अपनी सच्ची और सरल कहानी से दर्शकों के दिलों को छुआ। इसने दिखाया कि हर परिवार की अपनी अलग पहचान और गर्माहट होती है “सबका अपना नॉर्मल।” फिल्म ने इन अहम मुद्दों पर बातचीत शुरू की और परिवारों के बीच जुड़ाव और अपनापन को खूबसूरती से दिखाया। फिल्म में साथ रहने और साथ निभाने की भावनाओं को जिस तरह से दिखाया गया है, उसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। फिल्म के केंद्र में आमिर खान का यह विश्वास है कि बच्चों और उनकी भावनाओं को कहानियों में सबसे पहले रखा जाना चाहिए। यही सोच सोनी मैक्स आगे बढ़ा रहा है, ताकि परिवार मिलकर इस फिल्म का अनुभव कर सकें।
सितारे ज़मीन पर की कहानी है गुलशन अरोड़ा की, जो एक बास्केटबॉल कोच है। उसकी ज़िंदगी अचानक बदल जाती है जब एक ड्रंक-ड्राइविंग हादसे के बाद उसे कम्युनिटी सर्विस करनी पड़ती है। सज़ा के हिस्से के तौर पर उसे न्यूरोडाइवर्जेंट खिलाड़ियों की टीम को बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए ट्रेन करने की ज़िम्मेदारी दी जाती है। जो शुरुआत में एक मजबूरी थी, वही आगे चलकर उसकी ज़िंदगी का सबसे गहरा और व्यक्तिगत सफ़र बन जाती है। आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान गुलशन के किरदार में नज़र आते हैं, जबकि जेनेलिया डिसूज़ा उनकी पत्नी सुनीता का अहम रोल निभा रही हैं। इनके साथ नमन मिश्रा, ऋषभ जैन, अरूष दत्ता, आशीष पेंढसे, सिमरन मंगेशकर, वेदांत शर्मा, सम्वित देसाई, ऋषि शाहानी, आयुष भंसाली और गोपीकृष्णन के. वर्मा जैसे — असली लोग प्रोफेशनल एक्टर्स नहीं दिखाई देते हैं। — इनकी मौजूदगी फिल्म को एक अलग तरह की सच्चाई, मासूमियत और दिल छू लेने वाली भावनाओं से भर देती है।


