मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्‍मार्टफोन है

नई दिल्ली, 5 जून 2026: मोबाइल टेक्नोलॉजी व इनोवेशन में वैश्विक अग्रणी और भारत के प्रमुख~ एआई स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला ने आज motorola edge 70 pro+ लॉन्च किया, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश ऑल-राउंडर फोन है। बिना किसी समझौते के फ्लैगशिप अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया यह स्मार्टफोन, प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी, प्रीमियम व विशिष्ट फिनिश, इमर्सिव एंटरटेनमेंट, नेक्स्ट-जेन moto ai अनुभवों और फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस का एक शानदार संयोजन है।
इस डिवाइस में क्वाड 50MP प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसका नेतृत्व कम रोशनी में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए motoAI से लैस एडवांस सोनी LYTIA 710 कैमरा करता है। इसके साथ ही इसमें 50x एआई सुपर ज़ूम प्रो के साथ 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विज़न कैमरा और ऑटो फोकस के साथ 50MP का क्वाड पिक्सेल सेल्फी कैमरा शामिल है।

एडवांस ऑन-डिवाइस एआई क्षमताओं वाले मीडियाटेक डाइमेंशन 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर से पावर्ड, motorola edge 70 pro+ में पैंटोन™️ द्वारा चुने गए रंगों में शानदार सैटिन-लक्स, स्कल्प्टेड वुड और ट्विल इंस्पायर्ड फिनिश के साथ ‘कलेक्शंस बाय मोटोरोला’ को पेश किया गया है। एक शानदार 144Hz 1.5K ट्रू कलर क्वाड-कर्व्ड पैंटोन™️ वैलिडेटेड डिस्प्ले, 90W टर्बोपावर™️ चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आने वाली विशाल 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, और IP68 + IP69 मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ मिलकर यह डिवाइस एक संपूर्ण फ्लैगशिप स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है।
motorola edge 70 pro+ अपने motoAI से पावर्ड क्वाड 50MP प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम के साथ स्मार्टफोन फोटोग्राफी में एक नया बेंचमार्क स्थापित करता है। इसके केंद्र में 50MP का सोनी LYTIA™️ 710 मेन कैमरा है, जो रात में शानदार पिक्चर क्लैरिटी के साथ बेहतरीन लो-लाइट शॉट्स और कम ब्‍लर्ड शॉट्स देता है। मोटो एआई का इंटीग्रेशन असल जैसी बनावट, बेहतरीन कलर रीप्रोडक्शन, शानदार डायनेमिक रेंज और तेज़ शटर रिस्पॉन्स सुनिश्चित करता है, जिससे तेज़ी से चलते हुए दृश्यों में भी साफ और ब्लर-फ्री तस्वीरें मिलती हैं। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो की स्थिरता को और भी बेहतर बनाता है।

मेन सेंसर के साथ इसमें ये कैमरे भी दिए गए हैं: 50MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो विज़न कैमरा लैंडस्केप और बारीक क्लोज़-अप शॉट्स के लिए 120° का फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है। 50MP 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा ओआईएस और 50x सुपर ज़ूम प्रो के साथ आता है, जिसे दूर स्थित सब्जेक्ट्स को बेहतरीन क्लैरिटी और कम से कम शेकिंग के साथ कैप्चर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 50MP क्वाड पिक्सेल सेल्फी कैमरा शार्प सेल्फी और क्रिस्टल-क्लियर वीडियो कैप्चर के लिए ऑटो फोकस के साथ आता है। पैंटोन™️ वैलिडेटेड कलर्स और पैंटोन™️ स्किनटोन™️ वैलिडेटेड के साथ, यह कैमरा सिस्टम फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों में असली, प्रामाणिक रंग और सटीक स्किन टोन प्रदान करता है।

motorola edge 70 pro+ वीडियो एचडीआर के साथ सभी लेंस पर अल्ट्रा-शार्प 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जिससे हर एंगल से सिनेमाई स्टोरीटेलिंग के लिए बिना किसी रुकावट के कैमरा स्विचिंग की जा सकती है। मोटोरोला ने फ्रेम मैच फीचर भी पेश किया है, जो यूजर्स को परफेक्ट फ्रेम को लॉक करने और उसे आसानी से दोबारा रीक्रिएट करने की अनुमति देता है। होराइज़न लॉक वीडियो को अत्यधिक हलचल और पूरे 360° रोटेशन के दौरान भी पूरी तरह से स्थिर रखता है।

अतिरिक्त motoAI पावर्ड कैमरा अनुभवों में शामिल हैं: एआई फोटो एन्हांसमेंट, अडेप्टिव स्टेबलाइजेशन, डायनैमिक बोकेह के साथ पोर्ट्रेट मोड, मल्टीपल फोकल लेंथ (24mm, 35mm, 50mm), सिग्नेचर स्टाइल, ऑटो नाइट विज़न, ऑटो स्माइल कैप्चर, फोटो बूथ, हाइपरलैप्स और ऑडियो ज़ूम। एडवांस गूगल फोटोज एआई एडिटिंग टूल्स जैसे कि एआई मैजिक इरेज़र, एआई फोटो अनब्लर, एआई मैजिक एडिटर, रीइमेजिन, ऑटो फ्रेम, एचडीआर इफेक्ट्स, स्काई एन्हांसमेंट्स, पोर्ट्रेट ब्लर और पोर्ट्रेट लाइट।

कारीगरी और इनोवेशन के संयोजन के साथ, motorola edge 70 pro+ में ‘कलेक्शंस बाय मोटोरोला’ को पेश किया गया है, जिसमें प्रीमियम लुक और रोज़मर्रा की मजबूती के लिए तैयार की गई विशिष्ट शानदार फिनिश के साथ बिल्कुल नया क्वाड-कर्व्ड डिज़ाइन दिया गया है। यह डिवाइस इन वेरिएंट्स में उपलब्ध है:सैटिन-लक्स फिनिश: पैनटोन™️ ज़िनफैंडेल रंग में, स्कल्प्टेड वुड फिनिश: पैनटोन™️ चिकोरी कॉफी रंग में, ट्विल इंस्पायर्ड फिनिश: पैनटोन™️ स्टॉर्मी सी रंग में।

पैनटोन कलर इंस्टीट्यूट™️ के सहयोग से डिज़ाइन किया गया यह स्मार्टफोन, पैनटोन™️ द्वारा चुने गए रंगों को एक्सेंट कैमरा रिंग्स के साथ जोड़ता है, जो इसे एक बोल्ड और विशिष्ट फ्लैगशिप पहचान देता है। इसके अल्ट्रा-स्लिम 6.99mm प्रोफाइल और 190g के हल्के वजन के साथ, इसका क्वाड-कर्व्ड कम्फर्ट डिज़ाइन फोन के आगे और पीछे के हिस्से को इस तरह आपस में जोड़ता है जिससे एक स्मूथ ग्रिप और अल्ट्रा-प्रीमियम अनुभव मिलता है।

motorola edge 70 pro+ में शानदार 6.8 इंच सुपर HD+ एक्सट्रीम एमोलेड 144Hz 1.5K ट्रू कलर क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो पैनटोन™️ वैलिडेटेड डिस्‍प्‍ले और पैनटोन™️ स्किनटोन™️ वैलिडेशन के साथ आता है। इससे क्रिएटर्स के इंटेंडेड सटीक रंग और बेहद नैचुरल स्किन टोन मिलती हैं। डिस्प्ले एज-टू-एज इमर्सिव अनुभव देता है जिसमें 96.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, सेगमेंट में लीड करने वाली 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 10-बिट कलर डेप्थ है। इससे सिनेमैटिक विजुअल्स, बेहतर कंट्रास्ट और जीवंत रंग मिलते हैं। 144Hz रिफ्रेश रेट अल्ट्रा-स्मूद रिस्पॉन्सिवनेस सुनिश्चित करता है, जबकि स्‍मार्ट वाटर टच गीले हाथों से भी बिना रुकावट इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। एसजीएस आई केयर सर्टिफिकेशन, ऑन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्‍स्‍ट्रीम एमोलेड टेक्नोलॉजी और कॉर्निंग®️ गोरिल्‍ला®️ ग्‍लास 7i प्रोटेक्शन इस फ्लैगशिप डिस्प्ले के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।

डिवाइस को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्‍सट्रीम प्रोसेसर पावर देता है, जो नेक्स्ट-लेवल एआई, सीपीयू और जीपीयू परफॉर्मेंस प्रदान करता है, जिससे तेज़ और अधिक शानादार अनुभव मिलता है। यह चिपसेट 40% बेहतर ग्राफ़िक्स परफॉर्मेंस के साथ एडवांस्ड एआई-एनहैंस्ड इमेजिंग क्षमताएं देता है, जो एडवांस्ड एनपीयू द्वारा संचालित हैं। जिसमें एआई-पावर्ड ज़ीरो शटर लैग, एआई-पावर्ड कलर ऑप्टिमाइज़ेशन , एआई-पावर्ड पोर्ट्रेट + एआई ग्रुप शॉट, और रॉ सुपर-रिज़ॉल्यूशन व एआई सुपर-रिज़ॉल्यूशन के साथ एआई-पावर्ड क्लैरिटी शामिल हैं।

अल्ट्रा-एफ़िशिएंट 4nm टेक्नोलॉजी पर बना यह प्रोसेसर एडवांस्ड ऑन-डिवाइस एआई, स्मूद गेमिंग, तेज़ फाइल ट्रांसफर और 3.4GHz तक सीपीयू स्पीड्स को सक्षम बनाता है। 2.4 मिलियन से ज़्यादा AnTuTu स्कोर, 12GB LPDDR5X RAM, 256GB UFS 4.1 स्टोरेज और बड़ा 4600mm² वाष्प चैंबर कूलिंग सिस्टम (जो 18% बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस देता है) के साथ motorola edge 70 pro+ बेहतरीन मल्टीटास्किंग और स्‍थायी गेमिंग परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। फोन में 17 5G बैंड्स, Wi-Fi 6E और ब्‍लूटूथ 5.4 के साथ कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाया गया है ।

अपने अल्ट्रा-थिन फॉर्म फैक्टर के बावजूद, motorola edge 70 pro+ में एक विशाल 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना 51 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है। स्ट्रीमिंग, गेमिंग, फोटोग्राफी, 4K रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया और हैवी यूज के लिए बनाई गई यह एडवांस्ड सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी स्लीक डिज़ाइन में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी एंड्योरेंस प्रदान करती है। इसके साथ 90W टर्बोपावर™️ चार्जिंग दी गई है, जो सिर्फ 9 मिनट में 12 घंटे की बैटरी लाइफ दे देती है। साथ ही सुविधाजनक केबल-फ्री चार्जिंग के लिए 15W वायरलेस चार्जिंग भी उपलब्ध है।

motorola edge 70 pro+इमर्सिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देता है स्टिरियो स्पीकर्स के साथ, जो डॉल्‍बी एटमॉस®️ और हाई रेजोल्‍यूशन ऑडियो द्वारा संचालित हैं, जिससे और भी जबर्दस्‍त और सिनेमैटिक साउंड मिलता है।
इमर्सिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देता है स्टिरियो स्पीकर्स के साथ, जो Dolby Atmos®️ और Hi-Res Audio द्वारा संचालित हैं, जिससे और भी रिच और सिनेमैटिक साउंड मिलता है।

मजबूती के लिए बनाया गया, motorola edge 70 pro+ मिलिट्री-ग्रेड टफनेस प्रदान करता है जिसमें IP68 + IP69 अंडरवॉटर प्रोटेक्शन और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन शामिल है। इस डिवाइस ने 16 मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट पास किए हैं, जिनमें 1.5 मीटर तक की एक्सीडेंटल ड्रॉप्स, शॉक्स, वाइब्रेशन्स, सैंड एक्सपोज़र, 95% तक हाई ह्यूमिडिटी, -30°C से 60°C तक एक्सट्रीम टेम्परेचर, फ्लुइड्स से कंटेमिनेशन, टेम्परेचर शॉक, सोलर रेडिएशन और 1.5 मीटर गहराई में 30 मिनट तक अंडरवॉटर प्रोटेक्शन शामिल हैं।

motorola edge 70 pro+ moto ai 2.0 के साथ आता है, जो अगले स्‍तर का ऑन-डिवाइस एआई अनुभव प्रदान करता है। नेक्‍स्‍ट मूव स्क्रीन पर क्या है उसे पहचानता है और रीयल टाइम में कॉन्टेक्स्टुअल सजेशन्स देता है, जिसमें एआई इमेज स्‍टूडियो, एआई प्‍लेलिस्‍ट स्‍टूडियो, रिमेम्‍बर दिस और एक्‍स्‍प्‍लोर विद परप्‍लेक्सिटी शामिल हैं। यूजर्स को motoAI, कोपायलट, परप्‍लेक्सिटी और जेमिनाई के बीच चुनने की आजादी भी मिलती है ताकि वे पर्सनलाइज्ड इंटेलिजेंट असिस्टेंस प्राप्त कर सकें।

moto ai 2.0 में क्रिएटिव और प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी शामिल हैं जैसे स्‍केच टु इमेज, स्‍टाइल सिंक, टेक्‍स्‍ट टु स्टिकर, कैच मी अप 2.0, पे अटेंशन, प्‍लेलिस्‍ट स्‍टूडियो, ग्‍लोबल सर्च, ऑटो स्‍क्रीनशॉट ब्‍लर, रिकॉल, सेव टु मैमोरी और परप्‍लेक्सिटी इंटीग्रेशन द्वारा पावर्ड कॉन्टेक्स्टुअल रेकमेंडेशन्स।

लॉन्च के बारे में, मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “मोटोरोला में हम लगातार सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए सार्थक नवाचार को प्रीमियम कारीगरी और इंटेलिजेंट अनुभवों के साथ जोड़ते हैं जो आधुनिक उपभोक्ताओं से जुड़ते हैं। motorola edge 70 pro+ के लॉन्च के साथ हम एक असली बिना किसी समझौते का प्रमुख स्मार्टफोन ला रहे हैं जो प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी, लग्जरी फिनिश, इमर्सिव एंटरटेनमेंट, एडवांस्ड moto ai अनुभव और फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस को एक साथ लाता है। motorola edge 70 pro+ यह हमारी उस प्रतिबद्धता को दिखाता है कि हम ऐसे प्रीमियम स्मार्टफोन बनाते हैं जो व्यक्तिगत, स्टाइलिश और दमदार लगते हैं। ये फ्लैगशिप फोन वाले अनुभव को एक नया स्तर देते हैं।”
हेलो यूआई पर चलने वाला motorola edge 70 pro+ लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित है। इसमें 3 एश्‍योर्ड ओएस अपग्रेड्स और 5 साल तक के एसएमआर अपडेट्स दिए गए हैं। डिवाइस में थिंकशील्‍ड, फैमिली स्‍पेसेस, मोटो अनप्‍लग्‍ड के साथ मोटो सिक्‍योर 5.0 और एन्हैंस्ड प्राइवेसी व प्रोडक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं, जो लंबे समय के भरोसे और सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

motorola edge 70 pro+ मोटो प्रीमियम केयर के साथ आता है, जिसमें 24×7 व्‍हाट्सऐप चैटबॉट सर्विस, फ्री पिकअप और ड्रॉप सपोर्ट, डेडिकेटेड कॉलिंग लाइन और रिपेयर के दौरान फ्री स्टैंडबाय डिवाइस की सुविधा शामिल है।
प्रो-ग्रेड इमेजिंग, लग्जुरियस डिज़ाइन, इमर्सिव एंटरटेनमेंट, फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस और इंटेलिजेंट moto ai अनुभवों को एक साथ लाते हुए, motorola edge 70 pro+ स्टाइल, इनोवेशन और पावर का एक बेहतरीन संयोजन प्रदान करता है। यह सब एक सोच विचार कर तैयार किये गये प्रमुख स्मार्टफोन में पूरी तरह से मौजूद है।

उपलब्धता:
motorola edge 70 pro+ 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा और यह पैनटोन™️ द्वारा चुने गए कलर ऑप्शंस में आता है, जिसमें सैटिन-लक्स फिनिश के साथ पैनटोन™️ ज़िनफैंडेल, स्कल्प्टेड वुड फिनिश के साथ पैनटोन™️ चिकोरी कॉफी, और ट्विल इंस्पायर्ड फिनिश के साथ पैनटोन™️ स्टॉर्मी सी शामिल हैं।
motorola edge 70 pro+ की बिक्री 11 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, Motorola.in और देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी, जिसकी प्रभावी शुरुआती लॉन्च कीमत सिर्फ 44,999* रुपये से शुरू होती है।
लॉन्‍च कीमत
Edge 70 Pro+ 12/256 GB: Rs 47,999

किफायती ऑफर डिटेल्स:
बैंक कैशबैक ऑफर: 3,000 रुपये का कैशबैक या एक्सचेंज और नो कॉस्‍ट ईएमआई (NCEMI) ऑफर्स उपलब्ध
ऑपरेटर ऑफर:
जियो सिम ऑफर: ग्राहक एक विशेष जियो ऑफर का लाभ ले सकते हैं, जिसमें शामिल है:
• 18 महीनों तक 5000GB क्लाउड स्टोरेज
• गूगज जेमिनाई प्रो का फ्री एक्सेस
यह ऑफर डिवाइस के अनुभव को और भी बेहतर बनाता है। नियम एवं शर्तें लागू।

Leave a Comment