- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडियास बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के लिए नामांकन शुरू
देशभर के स्कूलों से उत्कृष्ट शिक्षकों के नाम आमंत्रित, चयनित शिक्षकों को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विशेष प्रशिक्षण का अवसर
नई दिल्ली, 9 जून 2026 : शिव नाडर फाउंडेशन और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सईद बिजनेस स्कूल ने मिलकर ‘ इंडियास बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स के पहले संस्करण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल का मकसद देशभर में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले प्रेरणादायी और बेहतरीन शिक्षकों को सम्मानित करना है।
सरकारी और निजी स्कूलों के प्राचार्य तथा स्कूल प्रमुख 31 जुलाई 2026 तक अपने विद्यालय के योग्य शिक्षकों के नाम भेज सकते हैं। चुने गए शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा और उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सईद बिजनेस स्कूल में एक हफ्ते के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम का पूरा खर्च आयोजकों की तरफ से उठाया जाएगा।
भारत में 14 लाख से ज़्यादा स्कूल हैं, जहाँ करीब 98 लाख शिक्षक 24 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं। अलग-अलग हालात और चुनौतियों के बीच काम करते हुए शिक्षक बच्चों का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभाते हैं।
आज के दौर में शिक्षक केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं हैं। वे विद्यार्थियों में सोचने-समझने की क्षमता, नई चीज़ें सीखने की जिज्ञासा, रचनात्मकता और ज़िंदगी की असली चुनौतियों का सामना करने का हौसला भी जगाते हैं। ऐसे में बेहतरीन शिक्षकों के योगदान को पहचानना और सम्मानित करना बेहद ज़रूरी है।
इस पुरस्कार के ज़रिये उन शिक्षकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की कोशिश है जिन्होंने अपने काम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बेहतर की, उन्हें प्रेरित किया और अपने स्कूलों में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दिया।
यह पुरस्कार भूगोल, व्यवसाय अध्ययन एवं उद्यमिता, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र, भौतिकी, अंग्रेज़ी, पर्यावरण विज्ञान और गणित विषयों के शिक्षकों के लिए है। चयन प्रक्रिया में शिक्षकों के विषय ज्ञान, पढ़ाने के नए और असरदार तरीकों, विद्यार्थियों पर उनके प्रभाव तथा विद्यालय और समाज में उनकी भूमिका को ध्यान में रखा जाएगा।
पुरस्कार विजेता शिक्षकों को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक हफ्ते के विशेष कार्यक्रम में बुलाया जाएगा, जहाँ वे शिक्षा, नेतृत्व और नवाचार से जुड़े वैश्विक अनुभवों से सीख सकेंगे और देश-विदेश के विशेषज्ञों व अन्य शिक्षकों के साथ विचार साझा कर सकेंगे।
अंतिम चरण के लिए चुने गए शिक्षकों को 4 और 5 सितंबर 2026 को शिव नाडर विश्वविद्यालय, दिल्ली-एनसीआर में आयोजित चयन प्रक्रिया में बुलाया जाएगा।


