- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डाबर लाल दंत मंजन ने रवि किशन को बनाया ब्रांड एंबेसडर
नया अभियान लॉन्च – “दांत में हमार दम बा, डाबर लाल पे घमंड बा”
नई दिल्ली 11 जून 2026: भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज अभिनेता और लोकप्रिय बॉलीवुड एवं भोजपुरी स्टार रवि किशन को डाबर लाल दंत मंजन का नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की। इस साझेदारी के साथ कंपनी ने अपना नया इंटीग्रेटेड अभियान “दांत में हमार दम बा, डाबर लाल पे घमंड बा” भी लॉन्च किया है। यह अभियान टेलीविजन, डिजिटल और प्रिंट प्लेटफॉर्म्स पर चलाया जाएगा, जिससे हिंदी और भोजपुरी भाषी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से ब्रांड का जुड़ाव और मजबूत होगा।
नियमित ओरल केयर अपनाने के बावजूद कई लोग आज भी दांत दर्द, मसूड़ों से खून आना, मसूड़ों में सूजन, सांसों की बदबू, दांतों का पीलापन और दाग जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डाबर लाल दंत मंजन खुद को एक भरोसेमंद आयुर्वेदिक समाधान के रूप में प्रस्तुत करता है, जो समय-परीक्षित आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से समृद्ध है और जिसकी प्रभावशीलता वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है।
इस संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए रवि किशन को अभियान का चेहरा बनाया गया है। उनकी मजबूत जनअपील, गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव और सहज व्यक्तित्व उन्हें इस ब्रांड के लिए आदर्श बनाता है। अपने अलग अंदाज़, लोगों से जुड़ने की क्षमता और हिंदी एवं भोजपुरी भाषी दर्शकों के बीच लोकप्रियता के कारण वे इस अभियान में विश्वसनीयता और मनोरंजन दोनों जोड़ते हैं। उनकी ऊर्जावान उपस्थिति ब्रांड के संदेश को और प्रभावशाली बनाते हुए बेहतर ओरल हेल्थ के प्रति गर्व और आत्मविश्वास को दर्शाती है — “दांत में हमार दम बा, डाबर लाल पे घमंड बा।”
डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड – ओरल केयर, श्री प्रशांत अग्रवाल ने कहा, “हम डाबर परिवार में रवि किशन का डाबर लाल दंत मंजन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में स्वागत करते हुए बेहद प्रसन्न हैं। इस अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य भारतीय पारंपरिक ‘दंत मंजन’ की आदत को बढ़ावा देना और लोगों को मसूड़ों की मालिश की उस परंपरागत तकनीक के बारे में जागरूक करना है, जो रक्त संचार को बेहतर बनाने के साथ आयुर्वेदिक तत्वों की प्रभावशीलता को बढ़ाती है। रवि किशन के मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव के साथ हमें विश्वास है कि हम यह संदेश लाखों घरों तक अधिक प्रभावशाली और सहज तरीके से पहुंचा पाएंगे।”
ब्रांड के साथ अपने जुड़ाव पर रवि किशन ने कहा, “डाबर लाल दंत मंजन एक ऐसा नाम है, जिस पर पीढ़ियों से लोगों का भरोसा रहा है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे ब्रांड से जुड़ रहा हूं, जो आयुर्वेद की शक्ति को बढ़ावा देता है और लोगों को प्राकृतिक तरीके से अपनी ओरल हेल्थ का बेहतर ध्यान रखने के लिए प्रेरित करता है।”
रवि किशन की मजबूत लोकप्रियता और विश्वसनीयता के साथ यह अभियान ओरल केयर से जुड़ी बातचीत को अधिक रोचक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ा बनाने का प्रयास करेगा, साथ ही डाबर लाल दंत मंजन के मूल संदेश — “स्वस्थ मसूड़े, मजबूत दांत” — को और सशक्त करेगा।


