- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में शुरू हुआ ‘कबाब, बिरयानी एंड करीज़ फेस्टिवल’
इंदौर, 18 जुलाई 2026: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई तक ‘कबाब, बिरयानी एंड करीज़ फेस्टिवल’ आयोजित किया जाएगा। होटल के ब्लू सॉल्ट एंड कॉफी रेस्टोरेंट में होने वाले इस फूड फेस्टिवल में देश के अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक रेसिपीज़ और शाही व्यंजन मेहमानों के लिए परोसे जाएंगे।
फेस्टिवल के मेन्यू में वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के व्यंजनों की लंबी श्रृंखला शामिल की गई है। स्टार्टर्स में पनीर कुटी मिर्च टिक्का, दही के शोले, भरवा आलू नज़ाकत, पनीर पोशीदा टिक्का और एसेंशिया स्पेशल दही रोल जैसे व्यंजन परोसे जाएँगे। वहीं नॉन वेज सेक्शन में मुर्ग हज़ारी टिक्का, लज़ीज़ मटन सीख कबाब, लहसुनी माही टिक्का, अफगानी मुर्ग, घोस्ट शामी कबाब और मुर्ग काली मिर्च टिक्का मेहमानों को आकर्षित करेंगे। मुख्य भोजन में पनीर लोंग लता, पनीर पसन्दा, सब्ज़ कोल्हापुरी, कश्मीरी अनारदाना कोफ्ता करी, दाल मखनी, दाल तड़का, मटन स्ट्यू लखनऊई स्टाइल, मुर्ग कोरमा, मुर्ग बदामी कोरमा, फिश मसाला करी और चेत्तीनाड एग मसाला जैसी कई पारंपरिक डिशेज़ मेन्यू का हिस्सा हैं।
फेस्टिवल की खासियत लाइव स्पेशलिटी काउंटर भी है, जहां वरकी पराठे के साथ सब्ज़ गिलावट कबाब, गाजर की गिलावट कबाब और लाइव रूमाली रोटी ताज़ा तैयार की जा रही है। बिरयानी प्रेमियों के लिए हैदराबादी सब्ज़ दम बिरयानी, सोया चाप बिरयानी, कच्चे घोस्ट दम बिरयानी, रामपुरी घोस्ट दम बिरयानी, मुर्ग सिंधी बिरयानी और ग्रीन मसाला चिकन बिरयानी जैसे कई विकल्प रखे गए हैं। इसके साथ हलीम, मिर्च सलन, रायता और सलाद भी परोसे जाएँगे।

एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ छवि कुमार ने बताया कि इस फेस्टिवल का उद्देश्य भारत की अलग-अलग पाक परंपराओं को एक ही छत के नीचे पेश करना है। उन्होंने कहा कि मेन्यू तैयार करते समय पारंपरिक स्वाद, प्रामाणिक मसालों और दम कुकिंग तकनीक का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि मेहमानों को हर डिश में असली भारतीय स्वाद का अनुभव मिल सके।
एसेंशिया लग्ज़री होटल के जनरल मैनेजर शिवेंद्र सिंह का कहना है कि थीम आधारित फूड फेस्टिवल लोगों को सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि भारतीय खानपान की विविधता से जुड़ा अनुभव भी देते हैं। उन्होंने बताया कि “कबाब, बिरयानी एंड करीज़ फेस्टिवल” को इस तरह तैयार किया गया है कि परिवार और फूड लवर्स एक ही जगह पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों के शाही जायकों का आनंद ले सकें।


