- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
मीडिया प्रभारी मनोनीत होने पर प्रकाश महावर का सम्मान
मध्य प्रदेश कोली/कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री पूनम वर्माजी द्वारा महावर कोली समाज के युवा जुझारु एवं ओजस्वी वक्ता, पत्रकार भाई श्री प्रकाश महावर कोली को कोली/कोरी समाज का प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किए जाने पर महावर कोली समाज द्वारा महावर नगर स्थिति शिवमंदिर प्रांगण में भव्य स्वागत किया.
मध्य प्रदेश कोली/कोरी समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम शेर महावर विचार मंच के संयोजक नंदराम मेहर मंच के अध्यक्ष श्री रुपचंद चौधरी, अखिल भारतीय झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप खंडेलवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद टाटवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सर्वश्री चतुर्भुज महावीर, रामगोपाल खंडेलवाल, नाथूलाल शेर, आनंदसिंह वर्मा सहित बाला पोरसिया, कालू पहलवान, अनिल सुखाड़िया, सुनील अस्टोलिया, दशरथ रजोड़ी आदि ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर श्री प्रकाश महावर कोली ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आपके आशीर्वाद से समाज में निरंतर सेवा का अवसर मिलता है, मीडिया प्रभारी जैसे जिम्मेदारी वाले दायित्व का निर्वहन करना समाज को सच्चाई व पारदर्शिता के साथ आयना दिखाने के समान होता है.
मैं समाज के वरिष्टजनो के मार्गदर्शन में समाज को नई दिशा दे सकूं यही आशीर्वाद चाहता हूं। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप खंडेलवाल ने एवं अंत में कर्नल मेहर ने आभार माना।


